केंद्रीय मंत्री ने लेफ्टिनेंट पद पर चयनित काजल बेहड़ को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित -भट्ट ने क्षेत्र की बेटियों को काजल बेहड़ से प्रेरणा लेने की बात कही
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। थल सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए चयनित होने पर काजल बेहड़ को केंद्रीय मंत्री ने उनके आवास बड़ाखेड़ा पर पहुंचकर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र की बेटियों को उससे प्रेरणा लेने की सलाह दी। पूर्व डीवीसी अध्यक्ष सुभाष बेहड की भतीजी एवं सुरेंद्र बेहड की बेटी काजल बेहड़ का भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिये चयनित होने पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम बराखेड़ा पहुंचे। उन्होंने थल सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए लिए चयनित काजल बहेड को स्मृति चिन्ह एवं शाल उड़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि काजल ने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा आज बेटे और बेटी में कोई फर्क नहीं रह गया। बेटियां अपने दम पर चांद पर पहुंच रही है। उन्होंने क्षेत्र की बेटियों को काजल बेहड़ से प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने काजल के घर पहुंच कर उसके माता-पिता और उसको बधाई दी। इस मौके पर पूर्व डीबीसी अध्यक्ष सुभाष बेहड, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुंबर, राजेश गुंबर, रविंद्र बजाज, नरेश हुड़िया, अनिल जेटली, परमजीत सिंह पम्मा, राकेश भुड्डी, संतोष गुप्ता, हरलोक सिंह नामधारी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद थे।