सेवानिवृत्त अधिकारी हरबंस सिंह चुघ को सर्वसम्मति से चुना गया स्थानीय गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा का प्रतिनिधि
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। गदरपुर और दिनेशपुर क्षेत्र की सिख संगत ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हरबंस सिंह चुघ को सर्वसम्मति से प्रतिनिधि चुना है। हरबंस सिंह चुघ गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधन कमेटी की कार्यकारिणी में सम्मिलित होंगे। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में संगत की बैठक हुई। बैठक में गदरपुर और दिनेशपुर क्षेत्र से सिख संगत के लोग सम्मिलित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हरबंस सिंह चुघ को स्थानीय प्रतिनिधि के रूप में चयनित किया गया। इस अवसर पर सिख संगत ने हरबंस सिंह को सरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया। हरबंस सिंह गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधन कमेटी में शामिल होकर गदरपुर और दिनेशपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। हरबंस सिंह ने क्षेत्र की संगत का आभार जताते हुए अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की वचनबद्धता दोहराई। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ग्रोवर, प्रीतम सिंह संधू, महेंद्र ईशपुजानी, करनैल सिंह, हरि सिंह चुघ, हरभजन सिंह सैनी, सेवक सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, बलवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह ग्रोवर, आतम जीत सिंह आदि मौजूद थे।