भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित -सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने पं. गोविन्द बल्लभ पंत के मार्ग पर चलने का किया आहृवान
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर उनको याद करते हुए उनके बताये गये मार्ग पर चलने का आहृवान किया गया।
रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया किया गया। इसके उपरान्त छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने उनके चित्र पर पुष्प् अर्पित किय। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक अरविन्द पांडेय के सुपुत्र अतुल पांडेय ने पं. गोविन्द बल्लभ पंत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आधुनिक भारत के अग्रदूत के रूप में याद किया। उन्होंने अमर स्वतंत्रता सेनानी पंत के उत्कृष्ट कार्यों पर प्रकाश डालते उनके श्रेष्ठ गुणों को अपनाने का आहृवान किया। वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र बजाज ने अपने विचारों में पं. गोविन्द बल्लभ पंत के जीवन पर प्रकाश डालत हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। कार्यक्रम का संचालन पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं एडवोकेट संतोष गुप्ता ने किया। इस मौके पर मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, चंकित हुड़िया, मनी भुसरी, निर्मल नारंग, सतीश छाबड़ा, सुरेश सुराना, विनोद चुघ, रवि पाल, धीरज पन्त, सूरजभान गुप्ता, जोगिंदर वीर सिंह, गुरदयाल सिंह, मोहित अरोड़ा, संतोष श्रीवास्तव, सचिन गुप्ता, रितिक गुप्ता, करन गुप्ता, आदित्य गुप्ता, अजय फोगाट सहित स्कूल के शिक्षक एवं छात्र मौजूद थे।