कैबिनेट मंत्री पांडेय ने सकैनिया वासियों को दिया स्टैडियम का तोहफा -कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि राजेश गूम्बर ने बैठक में लोगों को दी स्वीकृत होने की जानकारी -शीध्र ही श्री पांडेय द्वारा किया जायेगा शिलान्यास
गदरपुर (सकैनिया) सकैनिया में शहीद ऊधम सिंह के नाम से एक स्टैडियम का निर्माण होगा। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडेय के प्रतिनिधि राजेश गूम्बर ने सकैनिया में आयोजित एक बैठक को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया इस क्षेत्र के युवाओं की काफी समय से चली आ रही मांग को देखते हुए कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडेय द्वारा शहीद ऊधम सिंह के नाम से स्टैडियम बनाये जाने की स्वीकृति प्रदान करा दी गयी है। जिसका शीघ्र ही शिलान्यास कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडेय जी द्वारा किया जायेगा। सकैनिया में स्टैडियम की स्वीकृति होने पर सकैनिया वासियों ने इस बड़ी उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री सहित मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का भी आभार व्यक्त किया है। बैठक में सतनाम चन्द कम्बोज, अर्जुन दास, सुरजीत, सोनू, राजू, मंगल सिंह, मंजीत, धर्मेन्द्र सुरजीत सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।