सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

खबरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित


विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत एसएस पब्लिक स्कूल, गदरपुर में विभिन्न पाठ्य सहगामी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में भाजपा की नगर पालिका परिषद गदरपुर की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती अंजू भुड्डी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परविंदर सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मीनाक्षी ने प्रथम, इनाया ने द्वितीय और लावण्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक वर्ग में अभय प्रथम, नुरूलेन द्वितीय और कृतिका तृतीय रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में जशनदीप सिंह प्रथम, आर्यन द्वितीय और असद तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में शीनू प्रथम, विहान गुप्ता द्वितीय और प्रभलीन तृतीय रहे। माध्यमिक वर्ग में सुहानी प्रथम, निकिता द्वितीय और कुनाल तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त सदस्य मौजूद रहे।
 

गदरपुर पालिका में पांच नामित सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ -पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार मिंटू ने किया सभी नामित सभासदों का स्वागत

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
नगर पालिका परिषद गदरपुर में सोमवार को पांच नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शाम करीब चार बजे नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार मिंटू और अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल ने नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वाले नामित सभासदों में रेनू बिष्ट, सीमा चैधरी, रोहित सुदामा, विपिन गुप्ता और रोबिन फुटेला शामिल रहे। सभी पांचों नामित सभासदों ने शपथ ग्रहण कर अपनी नई जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार मिंटू ने सभी नामित सभासदों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नामित सभासद नगर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। समारोह में नगर पालिका के कई सभासद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी नामित सभासदों का स्वागत किया गया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी गई। नामित सभासदों के शपथ ग्रहण के बाद नगर पालिका परिषद में उनकी भूमिका को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। नगर के विकास कार्यों, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और अन्य जनसमस्याओं के समाधान में नामित सभासदों की भागीदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। समारोह का समापन सभी नामित सभासदों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।इस दौरान सुरेश कंबोज, बंटी भुड्डी,  राजन फुटेला, रविंद्र बड़े, दीपक बेहड़, संदीप चावला, चांकित हुड़िया, राकेश गुंबर, नरेश हुड़िया, सनी बत्रा, मनजीत सिंह बिट्टा, समन मुंजल, विजय अरोड़ा, संजीव शर्मा, अजय बतला, राजकुमार गुप्ता,  मानसी शर्मा, रीना शर्मा, वंशिका कालड़ा, अभिषेक वर्मा, सहित काफी लोग मौजूद रहे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने सोमवार को रुद्रपुर में सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया

रुद्रपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने सोमवार को रुद्रपुर में सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग पर पक्षपात और लोकतंत्र की हत्या के गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और डीडी चैक पर जमकर नारेबाजी के बीच पुतला दहन किया। सोमवार को भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रुद्रपुर स्थित सिटी क्लब में एकत्र हुए। यहां आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग की नीतियों के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। इसके बाद सिटी क्लब से डीडी चैक तक एक विशाल विरोध जुलूस और शव यात्रा निकाली गयी। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए आगे बढ़े। डीडी चैक पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन करते हुए पुतले में आग लगा दी। प्रदर्शन के पश्चात सभी कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। जुलूस और प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, देश में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग अपने चरम पर है। निर्वाचन आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने की अपनी जिम्मेदारी से भटक कर सत्ताधारी दल की कठपुतली की तरह काम कर रहा है। जब देश की मुख्य निर्वाचन प्रणाली ही संदिग्ध हो जाएगी, तो लोकतंत्र का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। कांग्रेस पार्टी देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करती रहेगी। उत्तराखंड कांग्रेस के सह-प्रभारी मनोज यादव ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ष्मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का रवैया पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है। विपक्षी दलों की जायज मांगों और शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि सत्ता पक्ष को खुलेआम छूट दी जा रही है। जनता अब इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी और कांग्रेस का यह आंदोलन जनता की आवाज बनकर उभरेगा। इस विशाल विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक गोपाल सिंह राणा, विधायक भुवन कापड़ी, विधायक आदेश चैहान, पूर्व विधायक नारायण पाल, संदीप चीमा, रुद्रपुर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी, पुष्कर राज जैन, राजेंद्र सिंह पट्टू, जितेंद्र सरस्वती, अलका पाल, अनुपम शर्मा, मुशर्रफ हुसैन, डॉ. करणपाल, शराफत, रियासत हुसैन, योगेश चैहान, ममता हालदार, भूपेश सोनी, शिशुपाल यादव, विजय यादव, खजान चंद गुड्डू, अजय नारायण, मन्नू चैधरी, राजेश सिंह, मनजोत, हरभजन सिंह, डॉ. अजय सिंह, गोपाल भसीन, सुनील चुघ, राकेश कोली, गौरव बेहड़, संजय जुनेजा, प्रीति साना, सुमित्रा भुल्लर, उत्तम आचार्य, रईस अहमद, हरभजन सिंह विर्क, त्रिनाथ विश्वास, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, गगन विर्क, गगन रंधावा, राजेश बाबा, इंदु मान, मुक्ता सिंह, दिनेश पंत, मानस बैरागी, परिमल राय, अंकिता अधिकारी, सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, इदरीश गोला, सद्दाम पाशा, नासिर अली, फरीद अहमद मंसूरी, गौतम घरामी, सुनीता कश्यप, अक्षय बाबा, पार्षद बाबू खान, विजय बुड्ढी, किशोर राय, संजय ठुकराल, ज्योति टम्टा, उमा सरकार, पार्षद परवेज कुरैशी, पार्षद इंद्रजीत सिंह, रामकुमार गुप्ता, करू मंडल, ललित सिंह बिष्ट, दिनेश कोली, राजू गुप्ता, हिम्मत राम कोली, संजीव नदी, आशीष श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, सोनू रस्तोगी, अशोक रस्तोगी, शुभम रस्तोगी, बलजीत सिंह, गुरजीत सिंह, राजवीर सिंह, सुखवंत सिंह विर्क, ओमपाल सिंह चैधरी, सुरजीत सिंह, गुरु दर्शन सिंह, निर्मल सिंह, अतुल शील, हरिपद व्यापारी, टहल सिंह, गुरबख्श सिंह, सुखविंदर सिंह, अब्दुल सलीम एडवोकेट, जुनेद आलम एडवोकेट, अकरम बेग, पार्षद अशफाक अंसारी, उमर अली, सोहेल खान, निसार खान, आबिद अली, नरेश, तस्लीम, कुंवरपाल कोली, बेबी सिकदर, सपना गिल, सुभाष राय, आजम खान, धीरेंद्र वर्मा, संदीप सहगल, रवि ढींगरा, सोनू कांग, बाजपुर अध्यक्ष गुरजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख भुल्लर, इरशाद भाई, शराफत मंसूरी, संजीव अरोड़ा, शैलेंद्र शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दलजीत सिंह खुराना, हरजीत सिंह, मनवीर सिंह, हरीश, मुकेश, दीपक, राहुल, धनराज, ललित, सौरभ, महेश, हेमंत, दर्पण, अभिषेक, आनंद, शिवांशु, सूर्य प्रताप, हर्ष, सुमित, मनोज, शिवम, सुरेंद्र, आकाश, दलजीत सिंह महल, विपिन राजपूत, सनी जौहरी, और गौरव शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

आईडीबीआई बैंक ने सीएसआर के तहत 10 होनहार विद्यार्थियों को 4.94 रुपये लाख की शुल्क सहायता की प्रदान

रुद्रपुर (सू.वि.)। शिक्षा के प्रसार और मेधावी युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आईडीबीआई बैंक ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत 10 चयनित प्रतिभावान विद्यार्थियों को कुल 4,94,860 रुपये की शिक्षण शुल्क सहायता राशि प्रदान की है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी विद्यार्थियों को सहायता राशि के चेक सौंपे गए। शाखा  प्रबंधक पीयूष मौर्या व सहायक प्रबंधक विजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आर्थिक बाधाओं को दूर कर योग्य व होनहार युवाओं को उच्च शिक्षा के समान अवसर दिलाना और उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना आईडीबीआई बैंक की सामाजिक प्रतिबद्धता का मुख्य हिस्सा है। विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने बैंक की इस पहल की सराहना की। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि बैंकों द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व ;(CSR) के तहत मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की मदद करना एक अनुकरणीय कदम है। इससे न केवल जरूरतमंद विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है,बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में समग्र विकास को भी बल मिलता है।

सेवा संकल्प फाउंडेश के तत्वाधान में आयोजित निशुल्क सेनेट्री पैड वितरण कार्यक्रम का मेयर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

काशीपुर (सू.वि.)। सेवा संकल्प फाउंडेश के तत्वाधान में आयोजित निशुल्क सेनेट्री पैड वितरण कार्यक्रम का मेयर दीपक बाली ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा गीता पुष्कर धामी के नेतृत्व में बेटियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और  आत्मविश्वास को प्राथमिकता देते हुए  ‘महिला स्वास्थ्य जन जागरूकता एवं निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरण’ अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, काशीपुर में छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि गीता धामी स्वयं कार्यक्रम में आना चाहती थी लेकिन किसी कारणवश नहीं आ सकी। उन्होंने अपना संदेह भेजा है। उनके द्वारा प्रेषित संदेश भी छात्राओं को पढ़कर सुनाया गया, जिसमें मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, इससे जुड़ी भ्रांतियों और संकोच को दूर करने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। उन्होंने अपने संदेश के माध्यम से कहा है कि हमारा प्रयास है कि हमारी बेटियां मासिक धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर बिना किसी झिझक के खुलकर बात करें और उन्हें अपने स्वास्थ्य से जुड़ी सही जानकारी एवं आवश्यक संसाधन सहज रूप से उपलब्ध हों। स्वस्थ, जागरूक और आत्मविश्वासी बेटियां ही सशक्त समाज की मजबूत नींव हैं। इसी संकल्प के साथ यह अभियान उत्तराखंड के सभी  जनपदों में निरंतर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा आकांक्षा ठाकुर, जिला मंत्री महिला मोर्चा प्रियंका मिश्रा, प्रभारी प्रधानाचार्य कांति कला, नंदा प्रकाश, आभा पाठक सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।                             
 

UTET परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू

रुद्रपुर 28 (सू.वि.)। उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय (BNSS) 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।परगना मजिस्ट्रेट रुद्रपुर मनीष बिष्ट ने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-163 के तहत सख्त निषेधाज्ञा जारी कर दी है। यह धारा परीक्षा समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। जारी आदेश के अनुसार 29 सितंबर 2026 को दो पालियों में (प्रातः 10रू00 से 12.00 बजे तक और अपराह्न 02.00 से 04.30 बजे तक) परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनता इंटर कॉलेज (नोडल केंद्र) आ०ना०झा० रा०इ०का० रुद्रपुर,श्री गुरुनानक क०इ०का० रुद्रपुर,श्री सनातन धर्म क०इ०का० रुद्रपुर, रा०बा०इ०का० फाजलपुर महरौला रुद्रपुर परीक्षा केन्द्र है। धारा-163 के तहत परीक्षा केंद्रों और उनके चारों ओर 200 मीटर की परिधि में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यह नियम परीक्षार्थियों, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों, अधिकारियों और सुरक्षा बलों पर लागू नहीं होगा।किसी भी व्यक्ति द्वारा नकल करने या कराने में मदद करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के अंदर परीक्षार्थियों के लिए पाठ्य सामग्री, सेलुलर/मोबाइल फोन और प्रश्नपत्र बाहर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।परीक्षा क्षेत्र में किसी भी प्रकार के शस्त्र, लाठी, चाकू, हथियार या विस्फोटक ले जाने पर प्रतिबंध है (यह नियम पुलिस बल पर लागू नहीं होगा)। केंद्र की परिधि के अंदर या आसपास पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक रहेगी।परिसर के भीतर लाउडस्पीकर के प्रयोग नारेबाजी तथा किसी भी राजकीय या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने पर पूरी पाबंदी होगी। तथा आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNSS/BNS) की धारा 223 के तहत दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

देशभक्ति के गीतों से गूंजा सिटी क्लब, डीपीएस ने हिंदी और संस्कृत दोनों वर्गों में मारी बाजी

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
रुद्रपुर।
भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा एवं शहीद उधम सिंह शाखा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सिटी क्लब में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में शहर के आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया विद्यार्थियों ने हिंदी एवं संस्कृत में देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। प्रतियोगिता में आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, कोलंबस पब्लिक स्कूल, रेनबो पब्लिक स्कूल, होली चाइल्ड स्कूल, गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज, मोम्स प्राइड स्कूल तथा स्टोन रिज इंटरनेशनल स्कूल की टीमों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने सामूहिक गायन के साथ सुर, ताल और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। हिंदी वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल द्वितीय और मोम्स प्राइड स्कूल तृतीय स्थान पर रहा वहीं संस्कृत वर्ग में भी दिल्ली पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल को द्वितीय तथा स्टोन रिज इंटरनेशनल स्कूल को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मनीष पांडे, जितेंद्र भट्ट एवं भुवन चंदर भट्ट शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागी टीमों का गायन, सामूहिक तालमेल, सुर-ताल एवं प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाखा प्रभारी नरेश कंसल, विकास रत्न विजय भूषण गर्ग, भारत विकास परिषद के रीजनल संयुक्त सचिव नरेंद्र अरोड़ा, प्रांतीय अध्यक्ष मनोज अरोड़ा, हरनाम चैधरी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपक अरोड़ा मौजूद रहे। रुद्रपुर शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल एवं शहीद उधम सिंह शाखा अध्यक्ष मनीष गगनेजा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक कीर्ति निधि शर्मा के नेतृत्व में प्रतियोगिता संपन्न हुई। भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन वर्ष 1967 से किया जा रहा है। परिषद के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। देशभर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिवर्ष इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हैं। कार्यक्रम में राजकुमार खनिजों, जतिन अग्रवाल, विपिन लुथरा, संजय ठुकराल, शरद गुप्ता, संजय कुमार, डॉ. वीपी गुप्ता, राजकुमार बिंदल, सुरेंद्र मिड्ढा, रोहित कपूर, नितिन भल्ला, सार्थक गोयल, संचित नारंग, रेखा अरोड़ा, स्नेहा मिड्ढा, नीतू अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, रीना अग्रवाल, लवी जैन, पूनम गुप्ता, सपना खनिजों, नीति सिंघल, प्रगति अग्रवाल, नीतू सिंघल एवं भावना कपूर सहित परिषद के अनेक सदस्य मौजूद रहे।।