(पुलिस एंड मीडिया, गदरपुर)
गदरपुर (उधम सिंह नगर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधम सिंह नगर के निर्देश पर वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दिनांक 16 एवं 17 अक्टूबर 2026 को माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियान के तहत विभिन्न मामलों में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नौ पुरुष और एक महिला वारंटी शामिल हैं।
गिरफ्तार वारंटियों के नाम एवं संबंधित मामले
प्रेम सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, निवासी सूरजपुर नंबर-1, गदरपुर वाद संख्या 7326/19, धारा 138 एनआई एक्ट।
राहुल बिष्ट पुत्र दिनेश कुमार, निवासी वार्ड नंबर-3, सिनेमा लाइन, गदरपुर अपराध संख्या 142/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएल। उदयवीर सिंह पुत्र शंकर, निवासी डोगपुरी, गदरपुर कृ वाद संख्या 5188ध्21, धारा 379/411 भादवि। मुरारी पुत्र हंसराज, निवासी गुलरभोज, गदरपुर वाद संख्या 3299/24, धारा 26(1) वन अधिनियम। गोविन्द कश्यप पुत्र छेदा लाल, निवासी वार्ड नंबर-8, गदरपुर वाद संख्या 2579/23, धारा 60 आबकारी अधिनियम। बबलू पुत्र खुब चन्द, निवासी गदरपुर वाद संख्या 942/20, धारा 147/148/149/186/353 भादवि। राजू उर्फ राजू पेंटर पुत्र गंगा राम, निवासी नई बस्ती, गुलरभोज, गदरपुर वाद संख्या 3725/24, धारा 138 एनआई एक्ट। सुल्तान अली पुत्र अशलम, निवासी मजराशीला, गदरपुर वाद संख्या 1742/24, धारा 4ध्25 आर्म्स एक्ट। अनिल पुत्र जसपाल, निवासी भजनपुरी, थाना मुंडा पांडेय, वर्तमान पता स्वादिष्ट भोजनालय, दिनेशपुर मोड़, गदरपुर वाद संख्या 3380ध्23, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
देवी मंडल पत्नी स्वर्गीय विप्रदास मंडल, निवासी ग्राम मुकरंदपुर, गदरपुर कृ वाद संख्या 1164/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, मनोज पांडेय एवं मोहन बोहरा सहित हेड कांस्टेबल पूरन आर्या तथा कांस्टेबल कुन्दन सिंह, मोहन भट्ट, लक्ष्मण कुमार, रघुवर रावत, भोलानाथ और महिला कांस्टेबल मंजू आर्या शामिल रहीं। पुलिस की इस कार्रवाई को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।