रुद्रपुर (सू.वि.)। उत्तराखंड का 27वां राज्य स्थापना दिवस जनपद ऊधम सिंह नगर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में आयोजित मुख्य समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं राज्य आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता, सुरेश कोली, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका श्सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ानश् का विमोचन भी किया गया। सूचना विभाग की सांस्कृतिक टीम एवं स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य विपरीत परिस्थितियों में लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद प्राप्त हुआ है। राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी और अनेक यातनाएं सहीं। इस आंदोलन में मातृशक्ति का योगदान भी अतुलनीय रहा है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति ने राज्य निर्माण की मजबूत आधारशिला रखी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उत्तराखंड राज्य का गठन किया और आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य ने 26 वर्षों के सफर में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है और केंद्र सरकार ने प्रदेश को हजारों करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी है। प्रधानमंत्री ने बाबा केदारनाथ की भूमि से आने वाले दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने का संकल्प व्यक्त किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश के चहुंमुखी विकास में योगदान देना होगा। विधायक ने कहा कि प्रदेश में राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और समान नागरिक संहिता जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसके साथ ही रुद्रपुर बाईपास, किच्छा में सेटेलाइट एम्स, स्मार्ट औद्योगिक पार्क, रुद्रपुर में फॉरेंसिक विश्वविद्यालय की स्वीकृति, आधुनिक सर्किट हाउस का निर्माण तथा पंतनगर एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में रेल सेवाओं, सड़क नेटवर्क और हेली सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बड़े विजन, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है। सभी नागरिकों का दायित्व है कि आपसी समन्वय और सहयोग से उत्तराखंड को देश का नंबर वन राज्य बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं दर्जा राज्य मंत्री सुरेश कोली ने भी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हुआ है। सरकार आंदोलनकारियों की भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने पर आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने जिन अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के साथ अलग राज्य की मांग उठाई थी, उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देना होगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, तत्परता और ईमानदारी से करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यही राज्य निर्माण के शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समारोह में कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन, मत्स्य, शिक्षा, डेयरी, स्वयं सहायता समूह, बाल विकास, पंचायतीराज, उरेडा, सेवायोजन, सहकारिता, आपदा प्रबंधन, विद्युत, पेयजल, राजस्व, नगर निगम, पूर्ति, पर्यटन, श्रम एवं आयुर्वेद-यूनानी सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इनके माध्यम से आमजन को विभागीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं एवं मैराथन दौड़ के विजेताओं को प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, एपीडी रमा गोस्वामी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष गदरपुर मनोज कुमार गम्बर, गुलरभोज के सतीश चुघ, अमित नारंग, भारत भूषण चुघ, सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा सहित राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, अनिल चैहान, केके बत्रा, पीसी शर्मा, बलराज सिंह, सुनील चैहान, अवतार सिंह बिष्ट, चंद्रा पंत, जानकी जोशी, देवकी बिष्ट, कांति भाकुनी, सावित्री जोशी, शिव भाटियां सहित अनेक गणमान्य नागरिक, राज्य आंदोलनकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।