सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

पालिकाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 35 लाभार्थियों को मिले 20-20 हजार रुपये के चेक

Share on:

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
नगर पालिका परिषद गदरपुर के सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत विशेष चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर एवं अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल ने योजना के 35 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 20-20 हजार रुपये के चेक वितरित किए। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक बेघर और जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों के अपने घर का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने लाभार्थियों से प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करते हुए शीघ्र आवास निर्माण कार्य शुरू करने की अपील की, ताकि आगामी किस्तों का लाभ भी समय पर मिल सके। अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल ने योजना की तकनीकी एवं वित्तीय जानकारी देते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पालिका के सभासद, नामित सभासद, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं लाभार्थी मौजूद रहे।
 

खबरें

युवा महोत्सव में 415 युवक-युवतियों ने दिखाई प्रतिभा, लोकगीत और नुक्कड़ नाटक में खटीमा रहा अव्वल -महापौर विकास शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, विजेताओं को किया सम्मानित

रुद्रपुर (सू.वि.)। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में युवा भवन रुद्रपुर में जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे करीब 415 युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी कला एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर विकास शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं और देश की प्रगति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित मंच प्रदान करते हैं। महोत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने पारंपरिक लोक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि युवा महोत्सव युवाओं की प्रतिभा निखारने के साथ-साथ लोक संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का सशक्त माध्यम है। लोकगीत प्रतियोगिता में थारू खड़ी बोली में खटीमा ने प्रथम, नोगजे पब्लिक स्कूल खटीमा ने द्वितीय तथा विकासखंड रुद्रपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में खटीमा प्रथम, सरदार भगत सिंह महाविद्यालय रुद्रपुर द्वितीय तथा विकासखंड जसपुर तृतीय स्थान पर रहा। डिजिटल युवा महोत्सव-2026 के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर क्रमशः पांच हजार, तीन हजार एवं दो हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरीश दनाई एवं धीरज पांडे ने किया। इस अवसर पर बीओ पीआरडी अमित सैनी, विपिन गौतम, नंद किशोर जोशी, राजेंद्र लाल वर्मा, खेल प्रशिक्षक रवि कुमार, विमल पांडे, शैलेंद्र सिंह, धर्म सिंह, शुभम एवं संदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 

पालिकाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 35 लाभार्थियों को मिले 20-20 हजार रुपये के चेक

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
नगर पालिका परिषद गदरपुर के सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत विशेष चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर एवं अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल ने योजना के 35 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 20-20 हजार रुपये के चेक वितरित किए। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक बेघर और जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों के अपने घर का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने लाभार्थियों से प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करते हुए शीघ्र आवास निर्माण कार्य शुरू करने की अपील की, ताकि आगामी किस्तों का लाभ भी समय पर मिल सके। अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल ने योजना की तकनीकी एवं वित्तीय जानकारी देते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पालिका के सभासद, नामित सभासद, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं लाभार्थी मौजूद रहे।
 

आरबीएसके के अंतर्गत मल्टी स्पेशलिटी कैंप का आयोजन  -डी ई आई सी में बच्चों का हुआ चेकअप

  रुद्रपुर (सू. वि.)। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में जनपद उधम सिंह नगर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र रुद्रपुर में एक दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मरीजों से मिलकर बात  की व उनका हालचाल जाना। उन्होंने मुख्य  चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि इस तरह के और भी कैंप का आयोजन कर मरीजों का जाँच कर मौके पर ही दवाइयां दी जाए।                   इस दौरान चन्दन अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विकास सिंह तथा मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर के हड्डी  एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर यज्ञ बोरा तथा जिला चिकित्सालय रुद्रपुर के नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष गंगवार तथा जिला चिकित्सालय रुद्रपुर के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ईश कुमार ढल्ला तथा ज्ञ.ड.ब् हॉस्पिटल रुद्रपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रश्मि एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वसुधा मिश्रा द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कैंप में उपस्थित सभी बच्चों व परिजनों को कैंप में दिए जा रहे विभिन्न उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, कैंप में लगभग दो सौ पचास बच्चों को निशुल्क  स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की गई  हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विकास द्वारा 57 बच्चों को निशुल्क  जांच की सुविधा प्रदान की गई।  मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ ईश डल्ला द्वारा 25 बच्चों का परीक्षण एवं परामर्श किया गया। नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष गंगवार द्वारा 40 बच्चों का परीक्षण किया गया तथा डॉ. सारिका गंगवार (प्लास्टिक सर्जन ) द्वारा क्लेफ्ट लिप ध् पेलेट के बच्चों का परिक्षण किया गया, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ यज्ञ बोहरा द्वारा  52 बच्चो की जाँच की गई एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ वसुधा मिश्रा द्वारा 44 बच्चों को बुखार, सर्दी,कुपोषण आदि से सम्बंधित बच्चों को उपचार एवं परामर्श दिया गया। इसके अतिरिक्त थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों का पंजीकरण किया गया। ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ रश्मि जेवियर द्वारा ह्रदय रोग से ग्रस्त बच्चों का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 18 वर्ष तक के बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जाता है। कार्यक्रम मे एसीएमओ डॉ एस पी सिंह, डॉ डी पी सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु मस्यूनी, जिला लेखा प्रंबधक डी एस भंडारी, आर बी एस के मैनेजर, जावेद अहमद, पूरनमल, रीतू सामंत, पारुल, संजय देव, प्रियंका लोहनी, प्रेमा बिष्ट, चंद्रवीर, कमलेश, सोनम, अंजलि, सतीश, रविन्द्र राणा व चंदन लैब का स्टाफ उपस्थित रहे।                                   
 

13 से 18 नवंबर के बीच शुरू होगा चीनी मिलों में पेराई सत्र, डीएम ने दिए तैयारियां पूरी करने के निर्देश

रुद्रपुर (सू.वि.)। जनपद की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों में आगामी पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को कैम्प कार्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने चीनी मिलों की मरम्मत एवं साफ-सफाई के कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए 13 से 18 नवंबर के बीच सभी चीनी मिलों में पेराई शुरू कराने को कहा।
किसानों की सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान
जिलाधिकारी ने कहा कि पेराई सत्र के दौरान किसानों को गन्ना बिक्री में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चीनी मिल परिसरों एवं गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय तथा आगामी ठंड को देखते हुए अलाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही क्रय केंद्रों पर वाहनों की लोडिंग एवं अनलोडिंग के लिए पर्याप्त श्रमिकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक चीनी मिल में ‘शिकायत निवारण सेल’ गठित करने के भी निर्देश दिए।
घटतौली रोकने के लिए हर 14 दिन में होगी कांटों की जांच
जिलाधिकारी ने सहायक गन्ना आयुक्त को निर्देश दिए कि वे गन्ना क्रय केंद्रों पर सामने आने वाली छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर उनका निस्तारण करें। उन्होंने घटतौली पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बाट-माप निरीक्षक को प्रत्येक 14 दिन के अंतराल पर गन्ना तौल कांटों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए।
ओवरलोड गन्ना वाहनों पर चलेगा चेकिंग अभियान
गन्ना ढुलाई के दौरान सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ निरंतर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा, सुरक्षा और समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, सहायक गन्ना आयुक्त शैलेन्द्र सिंह, एआरटीओ नवीन सिंह कोठारी एवं चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक राजबीर सिंह प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहे। वहीं गन्ना आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, डॉ. अमृता शर्मा सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, -मिठाई व नमकीन के पांच नमूने जांच को भेजे

रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किच्छा क्षेत्र में मिठाई, नमकीन एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए निरीक्षण अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) ललित मोहन पांडे के नेतृत्व में टीम ने किच्छा स्थित मिठाई कारखाने से सूजी का एक नमूना, सूजी केक का एक नमूना तथा सोयाबीन ऑयल का एक नमूना लिया। इसके अलावा छतरपुर एवं जयनगर स्थित मार्ट का निरीक्षण कर नमकीन और सोनापापड़ी के नमूने भी लिए गए। कुल पांच नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का पालन करने, वैध लाइसेंस रखने तथा खाद्य पदार्थों के क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा। मिठाइयों एवं बेकरी उत्पादों पर निर्माण और उपयोग की अंतिम तिथि अंकित करना भी अनिवार्य बताया गया। विभाग ने आमजन से खाद्य पदार्थ खरीदते समय निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि और खाद्य कारोबारियों का लाइसेंस अवश्य जांचने की अपील की है। मिलावट या निम्न गुणवत्ता की खाद्य सामग्री मिलने पर टोल फ्री नंबर 18001804246 पर शिकायत की जा सकती है। अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या (रुद्रपुर) एवं अर्पणा साह (काशीपुर) सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा (सू.वि.)।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतोंध्समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित,पारदर्शिता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है,ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है,जहाँ प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया। इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,भवानी भंडारी, वीसी जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।
 

खटीमा को मिली 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना की सौगात, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन -खटीमा चैक से थारू विकास भवन तक होगा मोटर मार्ग का चैड़ीकरण, जाम की समस्या से मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री बोले: खटीमा का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता

खटीमा (सू.वि.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा के राणा मार्केट (सितारगंज रोड) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 14.97 करोड़ रुपये की लागत से खटीमा चैक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग चैड़ीकरण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनता के अपार स्नेह और अपनत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खटीमा से उनका रिश्ता केवल एक जनप्रतिनिधि या विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मां-बेटे के पवित्र रिश्ते जैसा अनंत और अटूट है। जनता का आशीर्वाद ही उन्हें बिना थके और बिना रुके प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा और ताकत देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चैड़ीकरण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। बंडिया, चकरपुर, टनकपुर, लोहाघाट, पिथौरागढ़, धारचूला और चम्पावत सहित पड़ोसी देश नेपाल से आने-जाने वाले राहगीरों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। इससे शहर में लगने वाले जाम से राहत मिलने के साथ यातायात व्यवस्था भी सुगम होगी। मुख्यमंत्री ने खटीमा में संचालित, निर्माणाधीन और पूर्ण हो चुके विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, परिवहन, धार्मिक पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डिग्री कॉलेज में नई कक्षाओं एवं ब्लॉकों का निर्माण, आईटीआई और बालिका विद्यालयों का आधुनिकीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतापपुर से नानकमत्ता और टनकपुर से खटीमा तक सड़कों के चैड़ीकरण के साथ खेतलसंडा पुल, बस अड्डे और अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को भी गति दी गई है। किसानों के हित में शुगर फैक्ट्री का सुचारू संचालन, समय पर गन्ने की पिराई और गन्ना मूल्य का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में ऑक्सीजन पार्क, क्रोकोडाइल पार्क और भारमल बाबा मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण भी कराया गया है। खटीमा की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। उन्होंने अपने पुराने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि खटीमा को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाना उनका प्रमुख उद्देश्य है। सरकार क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ विकास कार्य जारी रहेंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री खटीमा चैराहे से पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया और फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा राज्य मंत्री मोहनी पोखरिया, संतोष गौरव, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह, रणजीत सिंह नामधारी, भाजपा नेता सतीश भट्ट, रामू भारती, वीसी जय किशन, एडीएम पंकज उपाध्याय सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Most Viewed