जिला योजना की समीक्षा बैठक में धीमी प्रगति वाले विभागों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश -अवमुक्त धनराशि शत-प्रतिशत खर्च करें अधिकारी: सीडीओ दिवेश शाशनी
रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला योजना की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने धीमी प्रगति वाले विभागों को कार्यों में तेजी लाने तथा जनपद स्तर से अवमुक्त धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करने को कहा। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के साथ कार्य शुरू होने से पहले और कार्य पूर्ण होने के बाद की फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जनपद के 18 राजकीय विद्यालयों में प्रथम चरण में दिव्यांग छात्राओं को दी जा रही सुविधाओं की जिला समाज कल्याण अधिकारी को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गोस्वामी, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील, जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।







