विधायक अरविन्द पांडेय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडेय ने दीपावली के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली खुशियों, प्रकाश, आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। उन्होंने सभी से दीपावली का त्योहार आपसी सद्भाव, प्रेम और उल्लास के साथ मनाने की अपील की। श्री पांडेय ने कामना की कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन को नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता से रोशन करे तथा प्रदेश निरंतर विकास और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर, कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोरा, कांग्रेस नेता सुमित्तर भुल्लर, भाजपा नेता गुंजन सुखीजा, विनोद वार्ता के मान्यता प्राप्त सम्पादक विनोद कुमार सहित कई नेताओं ने भी शुभकामनायें दी है।








