सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

टीडीसी और राष्ट्रीय बीज निगम आपसी सहयोग से बढ़ाएं कारोबार का लाभ: जिलाधिकारी -मॉडल कार्यालय के रूप में विकसित होगा टीडीसी का नया भवन, आधुनिक सुविधाओं और उच्च गुणवत्ता पर रहेगा विशेष जोर

Share on:

रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम (टीडीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीडीसी एवं राष्ट्रीय बीज निगम के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने तथा निगम के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि टीडीसी और राष्ट्रीय बीज निगम आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करें, जिससे दोनों संस्थाओं के कारोबार और लाभ में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाओं को अल्पकालिक लाभ के बजाय दीर्घकालिक व्यावसायिक दृष्टिकोण अपनाते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना चाहिए, ताकि भविष्य में दोनों संस्थाएं लाभान्वित हो सकें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने टीडीसी के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टीडीसी कार्यालय भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यालय भवन को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एक मॉडल कार्यालय के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने भवन के प्रारूप में आगंतुकों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक कक्ष तथा अन्य सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में निदेशक अंकुर पपनेजा, डॉ. अमित भटनागर, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वी.के.एस. यादव, पंकज कुमार शुक्ला, डॉ. दीपक पांडे, जी.सी. तिवारी, नकुल जोशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
 

खबरें

स्वास्थ्य विभाग में 335 एएनएम की नियुक्ति का रास्ता साफ, ऊधमसिंह नगर को मिले 23 पद -मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. गोस्वामी ने कहा दृ नियुक्ति पत्र तैयार, प्रक्रिया शुरू

रुद्रपुर (सू.वि.)। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) यानी एएनएम के 335 रिक्त पदों पर चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में चयनित सभी 335 अभ्यर्थियों को संबंधित जनपदों में तैनाती दी जानी है। इस क्रम में जनपद ऊधमसिंह नगर को 23 पद आवंटित किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. गोस्वामी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र तैयार किए जा रहे हैं और नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही संबंधित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी। इस नियुक्ति प्रक्रिया से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने के साथ ही विभिन्न जनपदों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की उपलब्धता बढ़ेगी।
 

टीडीसी और राष्ट्रीय बीज निगम आपसी सहयोग से बढ़ाएं कारोबार का लाभ: जिलाधिकारी -मॉडल कार्यालय के रूप में विकसित होगा टीडीसी का नया भवन, आधुनिक सुविधाओं और उच्च गुणवत्ता पर रहेगा विशेष जोर

रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड बीज एवं तराई विकास निगम (टीडीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीडीसी एवं राष्ट्रीय बीज निगम के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने तथा निगम के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि टीडीसी और राष्ट्रीय बीज निगम आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करें, जिससे दोनों संस्थाओं के कारोबार और लाभ में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाओं को अल्पकालिक लाभ के बजाय दीर्घकालिक व्यावसायिक दृष्टिकोण अपनाते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना चाहिए, ताकि भविष्य में दोनों संस्थाएं लाभान्वित हो सकें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने टीडीसी के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टीडीसी कार्यालय भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यालय भवन को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एक मॉडल कार्यालय के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने भवन के प्रारूप में आगंतुकों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक कक्ष तथा अन्य सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में निदेशक अंकुर पपनेजा, डॉ. अमित भटनागर, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वी.के.एस. यादव, पंकज कुमार शुक्ला, डॉ. दीपक पांडे, जी.सी. तिवारी, नकुल जोशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
 

गदरपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल -सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने किया बाइक चोरी की घटना का खुलासा, चोरी की गई हीरो होंडा स्प्लेंडर बरामद

(पुलिस एंड मीडिया, गदरपुर)
गदरपुर (ऊधम सिंह नगर)।
कोतवाली गदरपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को इसरार अली पुत्र फय्याज अली निवासी ग्राम मुकन्दपुर नारायणपुर, थाना गदरपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर यूके06बीआर-8818), रंग काला, अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली गदरपुर में मुकदमा एफआईआर संख्या 333/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले का शीघ्र खुलासा करने और चोरी किए गए वाहन की बरामदगी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली प्रभारी गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच करते हुए 30 अक्टूबर 2026 को सुमित उर्फ राका पुत्र रामपाल निवासी लगड़ाभोज, थाना गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल यूके06बीआर-8818 बरामद की। आरोपी के विरुद्ध मुकदमे में धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं, उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहन सिंह बोहरा, कोतवाली गदरपुर, हेड कांस्टेबल  पूरन आर्या, कांस्टेबल कुन्दन सिंह शामिल रहे।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोतवाली गदरपुर में गोष्ठी का आयोजन, एकता परेड-2026 का दिखाया गया सजीव प्रसारण

(पुलिस एंड मीडिया, गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड, देहरादून के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कोतवाली गदरपुर परिसर में विशेष गोष्ठी एवं सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड-2026 का सजीव (लाइव) प्रसारण उपस्थित नागरिकों को दिखाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देते हुए इनसे बचाव के लिए जागरूकता संदेश दिया गया। गोष्ठी में गदरपुर थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, वार्ड सदस्यों एवं विभिन्न ग्रामों के ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कोतवाली गदरपुर से उपस्थित पुलिस अधिकारी प्रभारी निरीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह बृजवाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री मदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक श्री प्रदीप शर्मा,  उपनिरीक्षक श्री संजय बोरा, उपनिरीक्षक श्री मनोज पांडे,  उपनिरीक्षक श्री मोहन बोरा, उपनिरीक्षक श्री विजय कुमार,  महिला उपनिरीक्षक श्रीमती मेघा शर्मा,  इसके अतिरिक्त थाना गदरपुर का समस्त पुलिस बल भी कार्यक्रम में मौजूद रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, सुरक्षा एवं संप्रभुता को बनाए रखने तथा देश की एकजुटता के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।
 

सरदार पटेल की जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, डीएम ने दिलाई एकता की शपथ

रूद्रपुर (सू.वि.)। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके योगदान के कारण ही उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि सभी को सरदार पटेल के आदर्शों एवं विचारों को अपनाते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गणेश चन्द्र आर्य, मोहन सिंह दिवाकर, देव प्रकाश चक्रवर्ती, हेड नाजिर भूपाल सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, ऊधमसिंह नगर के 73,837 किसानों के खातों में पहुंचे 14.76 करोड़ रुपये

रुद्रपुर (सू.वि.। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से जारी की। इस अवसर पर जनपद ऊधमसिंह नगर में भी विभिन्न न्याय पंचायतों, विकासखंडों तथा जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीकेएस यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 80,511 कृषक पंजीकृत हैं। योजना की 24वीं किस्त के रूप में जनपद के 73,837 पात्र किसानों के बैंक खातों में कुल 14 करोड़ 76 लाख 74 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। उन्होंने जनपद के सभी लाभार्थी किसानों से अपील की कि वे अपने बैंक खातों की जांच कर किस्त की धनराशि प्राप्त होने की पुष्टि कर लें। यदि किसी पात्र किसान के खाते में किस्त की धनराशि नहीं पहुंची है, तो वह अपने निकटतम कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकता है। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि आगामी किस्तों का लाभ सुचारू रूप से प्राप्त करने के लिए सभी किसानों का फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके लिए जनपद के सभी किसानों से अपनी फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र पूर्ण कराने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के लिए जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कृषि, उद्यान, रेशम, मत्स्य, गन्ना, सहकारिता, पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास विभाग के ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी और कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों का पंजीकरण कर रहे हैं। उन्होंने किसान भाइयों से अनुरोध किया कि वे संबंधित विभागीय कर्मचारियों को आवश्यक अभिलेख एवं जानकारी उपलब्ध कराते हुए फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने में सहयोग करें।
 

राजस्व वसूली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, 50 प्रतिशत से कम वसूली करने वाले अमीनों का नवंबर माह का वेतन रुकेगा : डीएम -लंबित राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश, अवैध शराब और अनफिट वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने को कहा

रुद्रपुर (सू.वि.। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को जिला सभागार में आयोजित मासिक स्टाफ बैठक में अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने और न्यायालयों में लंबित वादों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में लापरवाही और शिथिलता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को नियमित रूप से न्यायालय संचालित कर लंबित वादों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से पुराने वादों को प्राथमिकता देने को कहा। साथ ही बकायेदारों से सख्ती के साथ राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अक्टूबर माह तक 50 प्रतिशत से कम वसूली करने वाले राजस्व अमीनों का नवंबर माह का वेतन आहरण रोक दिया जाएगा। उप जिलाधिकारियों को मजिस्ट्रियल जांच भी निर्धारित समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।
अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर
कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को अपराधों की रोकथाम के लिए सक्रियता से कार्य करने तथा जनपद में संचालित अनैतिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
चकबंदी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन गांवों में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है, वहां कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी की जाए। आबकारी अधिकारी को कच्ची शराब एवं अवैध मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए नियमित छापेमारी करने के निर्देश दिए।
शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी
जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन, सीएम जन समर्पण पोर्टल, आयोग के संदर्भों, रिट याचिका संदर्भों, ऑडिट आपत्तियों एवं पेंशन प्रकरणों की रिपोर्ट समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन और जन समर्पण पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं से अधिकारी स्वयं वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।
ओवरलोड और अनफिट वाहनों पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने एआरटीओ को ओवरलोड वाहनों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन पर पार्किंग करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनफिट वाहनों का संचालन करने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करने को कहा।
खाद्य पदार्थों की नियमित जांच और सैंपलिंग के निर्देश
खाद्य सुरक्षा अधिकारी को मिठाई की दुकानों, होटल, ढाबों एवं रेस्टोरेंट में नियमित छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने लेने और उनकी जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। राजस्व अधिकारियों को आवंटित राजस्व प्राप्ति के लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसपी क्राइम अनुषा बडोला, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डेय, अभय प्रताप सिंह, राहुल शाह, तुषार सैनी, संयुक्त निदेशक अभियोजन डीएस जंगपांगी, डीजीसी मनोज कुमार तिवारी, बरीत सिंह, एआरटीओ मोहित कोठारी सहित विभिन्न तहसीलों के तहसीलदार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
 

Most Viewed