सत्यमेव जयते

उधम सिंह नगरविविध

24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार -क्रोप्सी हाईटेक सीड्स प्राइवेट लिमिटेड में ताला तोड़कर चुराए थे छह हजार रुपये और चेकबुक, पुलिस ने 5100 रुपये व तीन चेकबुक की बरामद

Share on:

गदरपुर (पुलिस एंड मीडिया, गदरपुर)।  कोतवाली गदरपुर पुलिस ने रामजीवनपुर स्थित क्रोप्सी हाईटेक सीड्स प्राइवेट लिमिटेड में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकदी में से 5100 रुपये तथा तीन चेकबुक बरामद की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 11, ज्ञान विहार निवासी अजय कुमार अरोरा पुत्र किशन लाल अरोरा ने कोतवाली गदरपुर में तहरीर देकर बताया कि 19 नवंबर 2026 को अज्ञात चोरों ने रामजीवनपुर स्थित क्रोप्सी हाईटेक सीड्स प्राइवेट लिमिटेड के ताले तोड़कर कार्यालय से छह हजार रुपये नकद, आवश्यक दस्तावेज और चेकबुक चोरी कर ली थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 357/2026, धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए 21 नवंबर 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज पुत्र राधेश्याम (22 वर्ष) तथा उदय सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह (21 वर्ष), निवासी आबाद नगर, मोतीपुर, थाना गदरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 5100 रुपये नकद और तीन चेकबुक बरामद कीं। इनमें दो चेकबुक नैनीताल बैंक तथा एक चेकबुक एचडीएफसी बैंक की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  उपनिरीक्षक मोहन बोहरा, कांस्टेबल  सीपी रविन्द्र सिंह,  होमगार्ड दीपक शर्मा शामिल रहे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा होने पर पुलिस टीम की सक्रियता सामने आई है।
 
खबरें

हॉर्स जंप शो में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग, घुड़सवारी के रोमांचक प्रदर्शन का लिया आनंद

पंतनगर (सू.वि.)। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज की एनसीसी यूनिट द्वारा आयोजित हॉर्स जंप शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने घुड़सवारी के रोमांचक और साहसिक प्रदर्शन का अवलोकन किया तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं  शुभकामनाएं दीं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि घुड़सवारी केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, अनुशासन, आत्मविश्वास और धैर्य का प्रतीक है। उन्होंने विश्वविद्यालय को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में खेल भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. कश्यप, डॉ. देवेंद्र कुमार, निदेशक संचार डॉ. जायसवाल, मेजर आरवीसी डॉ. सागर लोचन, विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 
कृषि क्षेत्र को मजबूती,किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, मंडी परिसरों में बनेंगे हाईटैक शौचालय व 366 नए संपर्क मार्ग

रुद्रपुर (सू.वि.) । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड रुद्रपुर में मंडी सचिवों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उसके उपरांत कैबिनेट मंत्री ने किसानों व कृषि क्षेत्र से जुड़ी जानकारी मीडिया के साथ साझा की। प्रेस वार्ता में किसानों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रथम प्रोत्साहन राशि 25 हजार रुपये द्वितीय प्रोत्साहन राशि 15 हजार रुपये तथा तृतीय प्रोत्साहन राशि 10 हजार रुपये निर्धारित की गई है। साथ ही किसानों की समस्याओं को देखते हुए समस्त मंडी समिति परिसरों में हाईटैक शौचालय भी बनाए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दुर्घटना सहायता राशि में बढ़ोतरी की गई है। इस वित्तीय सहायता योजना के अंतर्गत विगत पांच वर्षों में 35 किसानों को 36.50 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। नई व्यवस्था के  तहत कृषि कार्य करने के दौरान मृत्यु होने पर सहायता राशि 2.50 लाख रुपये के स्थान पर 3 लाख रुपये कर दी गई है। इसी प्रकार, दुर्घटना द्वारा दोनों हाथ/पैर या एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग होने पर 1 लाख रुपये के स्थान पर 1.25 लाख रुपये, एक अंग से दिव्यांग होने पर 50 हजार रुपये के स्थान पर 75 हजार रुपये, एक हाथ की एक साथ चार अंगुलियों की क्षति होने पर 28 हजार रुपये के स्थान पर 35 हजार रुपये, एक साथ तीन अंगुलियों की क्षति होने पर 20 हजार रुपये के स्थान पर 25 हजार रुपये, एक हाथ के अंगूठे की क्षति होने पर 18 हजार रुपये के स्थान पर 21 हजार  रुपये तथा अंगूठे को छोड़कर किसी भी एक या दो अंगुली की क्षति होने पर 3 हजार रुपये के स्थान पर 5 हजार रुपये की वृद्धि की गई है। इसके अतिरिक्त 400 आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में 2,500 रुपये की वृद्धि की गई है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कृषक उत्पादक क्षति सहायता योजना के अंतर्गत विगत पांच वर्षों में 98 किसानों को 16.00 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। सरकार ने कृषकों व व्यापारियों के हित के दृष्टिगत न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर्गत क्रय किए जाने वाले गेहूं एवं धान पर मंडी शुल्क 2 प्रतिशत के स्थान पर 1.5 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों के उत्पादों को मंडी तक पहुंचाने के लिए 1,248 संपर्क मार्गों का निर्माण किया गया है, साथ ही वर्तमान में 366 संपर्क मार्ग निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा की नौगांव एवं मंगलौर में नई मंडी का निर्माण किया गया है जिसका जल्द ही शुभारंभ हो जाएगा।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्रेस वार्ता में दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू,उप निदेशक मंडी कौस्तुभ मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने भरा सेल्फ-इन्यूमरेशन फॉर्म,जनता से की ऑनलाइन जनगणना में भाग लेने की अपील

रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जनता से सेल्फ-इन्यूमरेशन (स्व-गणना) जनगणना के तहत अपना डेटा ऑनलाइन दर्ज करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं अपना फॉर्म भर दिया है और जनता से भी आग्रह किया है कि वे ऑनलाइन माध्यम से आगे आकर इसे भरें। जिलाधिकारी ने बताया कि यह फॉर्म बेहद सरल और सेल्फ एक्सप्लेनेटरी है,जिसे भरने में अधिक समय नहीं लगता। उन्होंने कहा कि लिंक करने पर कई फील्ड्स अपने आप भर जाते हैं।स्वयं डेटा भरने का प्रमुख लाभ यह है कि जानकारी बिल्कुल सही और इच्छानुसार दर्ज होती है,जिसे जनता खुद भी वेरिफाई (सत्यापित) कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज हर इंसान डिजिटल रूप से साक्षर है, इसलिए सभी लोगों से अपील है कि वे एक बार लॉग-इन कर अपना डेटा स्वयं भर लें। जिलाधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक जारी रहेगी तथा नागरिकों को जल्द से जल्द सेंसस में अपना डेटा दर्ज कर लेना चाहिए।

22वीं प्रादेशिक पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न, पुरुष वर्ग में 46वीं और महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी बनी ओवरऑल चैंपियन -पुरुष वर्ग में सुनील कुमार और महिला वर्ग में कुसुम मैखुरी को मिला सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब

रुद्रपुर (सू.वि.)। 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में आयोजित चार दिवसीय 22वीं प्रादेशिक जनपदध्वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 बुधवार को भव्य समारोह के साथ संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की चल वैजयंती ट्रॉफी पर मेजबान 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर ने कब्जा जमाया, जबकि महिला वर्ग की ट्रॉफी 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के नाम रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने विजेता टीमों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, बेहतर समय प्रबंधन और आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। साथ ही इस बार विजेता नहीं बन पाने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पुरुष वर्ग में पौड़ी के अपर उपनिरीक्षक सुनील कुमार तथा महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की महिला आरक्षी कुसुम मैखुरी को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। इससे पूर्व 46वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक पंकज भट्ट ने मुख्य अतिथि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, निर्णायक मंडल और खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता की आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि दूसरी बार 46वीं वाहिनी को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला। प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 नवंबर को पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने किया था। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में 10 जनपद पुलिस एवं पांच पीएसीध्आईआरबी वाहिनियों की कुल 15 टीमों के 207 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें पुरुष वर्ग की 23 और महिला वर्ग की 20 एथलेटिक्स स्पर्धाओं के साथ साइकिलिंग ट्रायल का भी आयोजन किया गया। सेनानायक ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगिताओं के लिए उत्तराखंड पुलिस टीम का चयन किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाएंगे। अंत में उन्होंने प्रतियोगिता को निर्विवाद एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने वाले निर्णायक मंडल, टीम प्रबंधकों, वाहिनी के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

अब उर्वरक लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन टोकन कराना होगा अनिवार्य .एफएफएस ऐप के माध्यम से होगा खाद का वितरण, किसान फार्मर आईडी या आधार नंबर से कर सकेंगे पंजीकरण

रुद्रपुर (सू.वि.)। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वी.के.एस. यादव ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जनपद ऊधम सिंह नगर में 16 नवंबर से उर्वरक वितरण की प्रक्रिया ऑनलाइन टोकन प्रणाली के आधार पर शुरू कर दी गई है। अब किसानों को सुगमतापूर्वक उर्वरक प्राप्त करने के लिए अपने एंड्रॉइड मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर से Framework for Fertilizer Sale (FFS) ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि किसान इस ऐप पर अपनी फार्मर आईडी अथवा आधार नंबर के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। जिन किसानों की अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनी है, वे आधार नंबर के जरिए भी पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। टोकन जनरेट करने के लिए किसानों को ऐप पर भूमि एवं फसल का विवरण, आवश्यक उर्वरक और उसकी मात्रा तथा उर्वरक विक्रेता का चयन करना होगा। फार्मर आईडी से लॉगिन करने पर किसान की भूमि का विवरण स्वतः प्रदर्शित हो जाएगा। वहीं, आधार नंबर से पंजीकरण करने वाले किसानों को ।ककध्ब्संपउ स्ंदक क्मजंपसे विकल्प में जाकर अपनी श्रेणी एवं उप-श्रेणी का चयन कर भूमि से संबंधित आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि जिन किसानों का भूमि रिकॉर्ड तहसील स्तर से ऑनलाइन उपलब्ध नहीं हो पाया है, वे अपने भूमि संबंधी अभिलेख भौतिक रूप से एफएफएस ऐप पर अपलोड कर सकते हैं। सभी आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद किसान का टोकन जनरेट हो जाएगा। टोकन बनाते समय ही किसान को आवश्यक उर्वरक, उसकी मात्रा तथा संबंधित विक्रेता का चयन करना होगा। इसके बाद जनरेट हुए क्यूआर कोड को संबंधित उर्वरक विक्रेता केंद्र पर ले जाकर पीओएस मशीन में स्कैन कराना होगा। इसके माध्यम से किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। डॉ. यादव ने जनपद के समस्त किसान भाई-बहनों से अपील की है कि वे निर्धारित ऑनलाइन टोकन प्रक्रिया अपनाकर ही उर्वरक प्राप्त करें। प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कृषि विभाग के निकटतम कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Most Viewed