सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

उधम सिंह नगरविविध

जिलाधिकारी ने भरा सेल्फ-इन्यूमरेशन फॉर्म,जनता से की ऑनलाइन जनगणना में भाग लेने की अपील

Share on:

रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जनता से सेल्फ-इन्यूमरेशन (स्व-गणना) जनगणना के तहत अपना डेटा ऑनलाइन दर्ज करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं अपना फॉर्म भर दिया है और जनता से भी आग्रह किया है कि वे ऑनलाइन माध्यम से आगे आकर इसे भरें। जिलाधिकारी ने बताया कि यह फॉर्म बेहद सरल और सेल्फ एक्सप्लेनेटरी है,जिसे भरने में अधिक समय नहीं लगता। उन्होंने कहा कि लिंक करने पर कई फील्ड्स अपने आप भर जाते हैं।स्वयं डेटा भरने का प्रमुख लाभ यह है कि जानकारी बिल्कुल सही और इच्छानुसार दर्ज होती है,जिसे जनता खुद भी वेरिफाई (सत्यापित) कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज हर इंसान डिजिटल रूप से साक्षर है, इसलिए सभी लोगों से अपील है कि वे एक बार लॉग-इन कर अपना डेटा स्वयं भर लें। जिलाधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक जारी रहेगी तथा नागरिकों को जल्द से जल्द सेंसस में अपना डेटा दर्ज कर लेना चाहिए।

खबरें

22वीं प्रादेशिक पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न, पुरुष वर्ग में 46वीं और महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी बनी ओवरऑल चैंपियन -पुरुष वर्ग में सुनील कुमार और महिला वर्ग में कुसुम मैखुरी को मिला सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब

रुद्रपुर (सू.वि.)। 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में आयोजित चार दिवसीय 22वीं प्रादेशिक जनपदध्वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 बुधवार को भव्य समारोह के साथ संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की चल वैजयंती ट्रॉफी पर मेजबान 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर ने कब्जा जमाया, जबकि महिला वर्ग की ट्रॉफी 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के नाम रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने विजेता टीमों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, बेहतर समय प्रबंधन और आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। साथ ही इस बार विजेता नहीं बन पाने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पुरुष वर्ग में पौड़ी के अपर उपनिरीक्षक सुनील कुमार तथा महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की महिला आरक्षी कुसुम मैखुरी को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। इससे पूर्व 46वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक पंकज भट्ट ने मुख्य अतिथि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, निर्णायक मंडल और खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता की आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि दूसरी बार 46वीं वाहिनी को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला। प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 नवंबर को पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने किया था। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में 10 जनपद पुलिस एवं पांच पीएसीध्आईआरबी वाहिनियों की कुल 15 टीमों के 207 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें पुरुष वर्ग की 23 और महिला वर्ग की 20 एथलेटिक्स स्पर्धाओं के साथ साइकिलिंग ट्रायल का भी आयोजन किया गया। सेनानायक ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगिताओं के लिए उत्तराखंड पुलिस टीम का चयन किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाएंगे। अंत में उन्होंने प्रतियोगिता को निर्विवाद एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने वाले निर्णायक मंडल, टीम प्रबंधकों, वाहिनी के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

अब उर्वरक लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन टोकन कराना होगा अनिवार्य .एफएफएस ऐप के माध्यम से होगा खाद का वितरण, किसान फार्मर आईडी या आधार नंबर से कर सकेंगे पंजीकरण

रुद्रपुर (सू.वि.)। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वी.के.एस. यादव ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जनपद ऊधम सिंह नगर में 16 नवंबर से उर्वरक वितरण की प्रक्रिया ऑनलाइन टोकन प्रणाली के आधार पर शुरू कर दी गई है। अब किसानों को सुगमतापूर्वक उर्वरक प्राप्त करने के लिए अपने एंड्रॉइड मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर से Framework for Fertilizer Sale (FFS) ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि किसान इस ऐप पर अपनी फार्मर आईडी अथवा आधार नंबर के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। जिन किसानों की अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनी है, वे आधार नंबर के जरिए भी पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। टोकन जनरेट करने के लिए किसानों को ऐप पर भूमि एवं फसल का विवरण, आवश्यक उर्वरक और उसकी मात्रा तथा उर्वरक विक्रेता का चयन करना होगा। फार्मर आईडी से लॉगिन करने पर किसान की भूमि का विवरण स्वतः प्रदर्शित हो जाएगा। वहीं, आधार नंबर से पंजीकरण करने वाले किसानों को ।ककध्ब्संपउ स्ंदक क्मजंपसे विकल्प में जाकर अपनी श्रेणी एवं उप-श्रेणी का चयन कर भूमि से संबंधित आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि जिन किसानों का भूमि रिकॉर्ड तहसील स्तर से ऑनलाइन उपलब्ध नहीं हो पाया है, वे अपने भूमि संबंधी अभिलेख भौतिक रूप से एफएफएस ऐप पर अपलोड कर सकते हैं। सभी आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद किसान का टोकन जनरेट हो जाएगा। टोकन बनाते समय ही किसान को आवश्यक उर्वरक, उसकी मात्रा तथा संबंधित विक्रेता का चयन करना होगा। इसके बाद जनरेट हुए क्यूआर कोड को संबंधित उर्वरक विक्रेता केंद्र पर ले जाकर पीओएस मशीन में स्कैन कराना होगा। इसके माध्यम से किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। डॉ. यादव ने जनपद के समस्त किसान भाई-बहनों से अपील की है कि वे निर्धारित ऑनलाइन टोकन प्रक्रिया अपनाकर ही उर्वरक प्राप्त करें। प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कृषि विभाग के निकटतम कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

प्रेस क्लब /मीडिया सेंटर के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर पत्रकारों से चर्चा, संयुक्त निदेशक ने किया निरीक्षण

रुद्रपुर (सू.वि.)। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय ने जिला सूचना कार्यालय, ऊधम सिंह नगर में जनपद के पत्रकारों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान पत्रकारों ने प्रेस क्लब/मीडिया सेंटर रुद्रपुर के सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने तथा इसके सुचारू संचालन की मांग उठाई। संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय ने बताया कि प्रेस क्लब/मीडिया सेंटर के सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य के लिए टीएसी की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। कार्य की अनुमानित लागत 70.59 लाख रुपये है। इस संबंध में सूचना विभाग की ओर से शासन को पत्र भेजा जा चुका है तथा शासन स्तर से कार्यदायी संस्था के चयन के निर्देश प्राप्त हुए हैं। कार्यदायी संस्था के चयन के लिए जिलाधिकारी को भी पत्र प्रेषित किया गया है। बैठक में पत्रकारों ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में पत्रकारों के लिए आरक्षित सीटों पर स्पष्ट रूप से ‘पत्रकारों हेतु आरक्षित’ अंकित कराने, रेलवे में पत्रकारों के लिए पूर्व की भांति यात्रा सुविधा बहाल करने तथा पत्रकारों के लिए समूह बीमा की व्यवस्था किए जाने की मांग रखी। रेलवे यात्रा सुविधा के संबंध में संयुक्त निदेशक ने पत्रकारों से संयुक्त ज्ञापन विभाग को उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि उनकी मांग को शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जा सके। बैठक के उपरांत संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय ने जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट के साथ प्रेस क्लब/मीडिया सेंटर रुद्रपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रस्तावित सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
 
नगला तराई में 2.54 करोड़ की लागत से नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, धर्मशाला व हाईटेक शौचालय का भी किया लोकार्पण

खटीमा (सू.वि.)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई स्थित नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां पूर्णागिरि का आशीर्वाद लिया तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। साथ ही मंदिर परिसर में नवनिर्मित धर्मशाला एवं हाईटेक शौचालय का लोकार्पण भी किया। मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों, पुजारियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और प्रसाद वितरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक परंपराएं और आस्था के केंद्र समाज को सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव एवं एकता का संदेश देते हैं। हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत समाज को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मेयर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु मौजूद रहे।
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया छठ महापर्व का समापन -बोले-ाटीमा है मिनी भारत की तस्वीर, सभी त्योहार यहां मनाए जाते हैं आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ

खटीमा (सू.वि.)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर सोमवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेलाघाट स्थित शारदा नदी के बाइस पुल छठ घाट पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना के साथ छठ महापर्व का समापन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छठ व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पूजा महिलाओं की कठिन तपस्या, अटूट आस्था, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्यता की कामना के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचपन से ही वह खटीमा में आयोजित छठ पूजा के कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं। खटीमा उनके गृह क्षेत्र के साथ-साथ मिनी भारत की तस्वीर भी है, जहां विभिन्न समाजों और समुदायों के लोग सभी त्योहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहता है कि क्षेत्र में आयोजित होने वाले प्रमुख पर्वों और धार्मिक आयोजनों में जनता के बीच उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री के छठ घाट पहुंचने पर व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। पूजा-अर्चना और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही घाट पर छठ महापर्व का पारंपरिक रूप से समापन हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Most Viewed