जनपद ऊधम सिंह नगर में जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, -10 हजार जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित
रुद्रपुर (सू.वि.)। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में श्री नेलापटला अशोक बाबू, आईआरएस आयुक्त आयकर एवं निदेशक, राष्ट्रीय जल मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में जनपद में संचालित जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शशनी द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से किया गया। इस दौरान उन्होंने जनपद में संचालित विभिन्न जल संरक्षण कार्यों, उनकी उपलब्धियों तथा प्रगतिरत एवं पूर्ण हो चुके कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में मुख्य अतिथि श्री अशोक बाबू ने माननीय प्रधानमंत्री जी के जल संरक्षण संबंधी विजन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में दस अवसरों पर जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद ऊधम सिंह नगर में कुल 10,000 जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त जल शक्ति अभियानदृ‘कैच द रेन’ के अंतर्गत पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तथा संबंधित फोटोग्राफ्स को जेएसजेबी पोर्टल पर निर्धारित समयसीमा के भीतर अपलोड किए जाने के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के अर्द्ध-संकटग्रस्त (ैमउप-ब्तपजपबंस) क्षेत्रों, विशेषकर जसपुर एवं काशीपुर में अतिरिक्त भूजल पुनर्भरण संरचनाओं के निर्माण एवं विकास पर विशेष बल दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को जल संरक्षण कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई बी.एस. डांगी, लघु सिंचाई विभाग के सुशील कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय टाटा ट्रस्ट्स, जिला टीम, टाटा मोटर्स एवं डाबर के प्रतिनिधियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।








