सत्यमेव जयते

खबरें

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से धान की उपज में भारी गिरावट -क्रॉप कटिंग में सामने आई किसानों की परेशानी, गत वर्षों की तुलना में उत्पादन काफी कम

गदरपुर (ऊधम सिंह नगर) (सू.वि.)। खरीफ सीजन 2026 में बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसकी पुष्टि राजस्व ग्राम रफी नगर, न्याय पंचायत गोविंदपुर, तहसील गदरपुर में आयोजित प्रतिदर्श (नमूना) क्रॉप कटिंग के दौरान हुई। क्रॉप कटिंग में धान की उपज गत वर्षों की तुलना में काफी कम पाई गई, जिसे किसानों के लिए चिंताजनक स्थिति माना जा रहा है। मुख्य कृषि अधिकारी, ऊधम सिंह नगर के अनुसार, क्रॉप कटिंग के दौरान कृषक श्रीमती मनप्रीत कौर के 43.50 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले प्लॉट में 7.620 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। इसके आधार पर प्रति हेक्टेयर उत्पादन 17.52 क्विंटल आंका गया। वहीं, दूसरे प्लॉट में कृषक श्रीमती मनवीर कौर के खेत से 12.240 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। इसके आधार पर प्रति हेक्टेयर उपज 28.14 क्विंटल दर्ज की गई। क्रॉप कटिंग के दौरान पटवारी श्रीमती वीना मियान, श्री बलदेव राज तथा कृषक श्रीमती मनप्रीत कौर उपस्थित रहीं। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि धान की औसत उपज गत वर्षों में लगभग 55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही है, जबकि इस बार क्रॉप कटिंग में उत्पादन काफी कम सामने आया है। उपज में गिरावट का प्रमुख कारण बेमौसम वर्षा एवं ओलावृष्टि बताया गया है। फसल उत्पादन में आई इस कमी से किसानों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। ऐसे में प्रभावित किसानों को हुए नुकसान का आकलन और उन्हें राहत उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण होगा।


 

गदरपुर पुलिस की कार्रवाई: 315 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

(पुलिस एण्ड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर (ऊधम सिंह नगर)।
अपराधों की रोकथाम एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर 20 अक्टूबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम बमनपुरी से दीप सिंह (20 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय करनैल सिंह, निवासी मजरा मरदान, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। आरोपी शस्त्र का वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थाना गदरपुर में मु0अ0सं0 312/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, जबकि उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक विजय कुमार, प्रभारी चैकी सकैनिया, गदरपुर कांस्टेबल विजेन्द्र नेगी, कांस्टेबल विरेन्द्र मेहता शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अपराधों पर अंकुश लगाने और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
 

असत्य पर सत्य की विजय, विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया --अनाज मंडी रामलीला कमेटी द्वारा इण्टर कालेज में रावण, कुम्भकरण व मेघनाथ के जलाये पुतले, देखने को उमड़ा सैलाव

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
नगर में असत्य पर सत्य की विजय, विजय दशमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनाज मंडी श्री रामलीला रामलीला कमेटी के तत्वाधान में निर्देशक सिद्धार्थ भुसरी एवं अध्यक्ष अशोक सुधा मार्गदशन में कलाकारों ने श्रीराम व रावण की सेना मुख्य बाजार से युद्व करते हुए राजकीय इण्टर कालेज पहुंची। ऐसे लग रहा था जैसे मानो सचमुच का युद्ध हो रहा है। राजकीय इण्टर कालेज में राम-रावण युद्व को देखने के लिए मैदान में व छतों पर लोगो का सैलाब उमड़ा रहा। यु;द्ध में राम की सेना रावण की सेना पर भारी पड़ रही थी कभी रावण की सेना राम की सेना पर भारी पड़ रही थी। लग रहा था कि जैसे सचमुच युद्व छिड़ गया हो। अंत में राम ने रावण की नाभि में तीर मारा रावण युद्ध के बाद श्रीराम के आदेश पर लक्ष्मण को रावण से नीति शास्त्र के बारे में ज्ञान लेने को कहा। रावण ने लक्ष्मण को नीति शास्त्र का ज्ञान दिया। अन्त में श्रीराम व लक्ष्मण ने रावण की मुक्ति के लिए प्रार्थना की। इसके उपरान्त रावण एवं उसके परिवार के पुतले जलाये गये। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा महामंत्री अशोक धीर, कोषाध्यक्ष  अनिल सुधा, उपाध्यक्ष इन्द्रजीत डाबर, अजय खेड़ा, विजय सुखीजा, अशोक पोपली, सतीश छाबड़ा, रविन्द्र वीर सिंह, निर्मल नारंग, सचिव मुलखराज अरोरा, धीरज इश्पुजानी, प्रवील गगनेजा, डाॅ. गणपति विश्वास,, अनिल बत्रा, सक्षम ग्रोवर, श्याम सुन्दर कालड़ा, ऋषि भुसरी, कपिल छाबड़ा, उप कोषाध्यक्ष अनमोल भुड्डी, पारस धवन, अंकुर चावला, अनमोल बजाज, आॅडीटर कृष्ण लाल बत्रा, सुभाष खुराना, उपसचिव आशीष अनेजा, चिराग मुरादिया, संजय डंग, संजीव गाबा, सागर अनेजा, संरक्षक मंडल में हरिचन्द्र छाबड़ा, अजीत कुमार भुसरी, अशोक भुड्डी, अशोक हुड़िया, रविन्द्र बजाज, राजकुमार भुड्डी, लेखराज भुड्डी, विजय छाबड्ा, सोमनाथ छाबड़ा, राजेश अग्रवाल, आदित्य सुखीजा, प्रवीण गिल्होत्रा, जितेन्द्र मिगलानी, महाबीर दल अध्यक्ष अमित भुड्डी, महासचिव अनमोल भुड्डी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण, विधायक अरविन्द पांडेय, टीकम खेड़ा, राजेन्द्र पाल सिंह, गुंजन सुखीजा, पालिकाध्यक्ष मनेाज गुम्बर, राजेश डाबर, मनोज डाबर, मोहन खेड़ा, अंकित खेड़ा सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा शिव मंदिर एवं आवास विकास में भी रावण का पुतला जलाया गया।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विभिन्न दुर्गा पूजा महोत्सवों में की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि की कामना

(विनोद वार्ता संवाद-सूत्र)
रुद्रपुर।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सवों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने पूजा पंडालों में आयोजकों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। विभिन्न स्थानों पर पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व विधायक ठुकराल इंदिरा बांगाली कॉलोनी, खानपुर नंबर एक, धर्मनगर खानपुर नंबर दो, जाफरपुर, संजय नगर, रविंद्र नगर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर और ट्रांजिट कैंप सहित शहर के कई क्षेत्रों में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सवों में शामिल हुए। पूजा पंडालों में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों के बीच उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि दुर्गा पूजा भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व मां दुर्गा की आराधना के साथ समाज में शक्ति, भक्ति और सद्भाव का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ ही आपसी मेलजोल और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों का वास्तविक उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को बढ़ावा देना है। मां दुर्गा की आराधना हमें बुराई पर अच्छाई की जीत और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देती है। ऐसे आयोजनों में सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता सामाजिक एकता को मजबूत करती है। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। ठुकराल ने दुर्गा पूजा महोत्सवों के सफल आयोजन के लिए पूजा समितियों और स्थानीय लोगों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को सफल बनाने में आयोजकों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया। इस दौरान संजय ठुकराल, सुनील चुघ, ललित सिंह बिष्ट, आनंद शर्मा, अजय नारायण सिंह, गगन ग्रोवर, केरू मंडल, डॉ. ईश्वर मलिक, डॉ. रंजित मिस्त्री, दुलाल राय, नारायण पाल, विवाक विश्वास, विजय विश्वास, अनुरोध चैधरी, खगोपति विश्वास, गणेश दास, पीयूष हीरा, राकेश दास, पवित्र शील, अजय राय, असीम गुहा, गौतम घरामी, कृष्ण रकार, अजय पाल, सौरभ मिस्त्री, सतनाम सिंह चावला, मन्नू चैधरी, अशोक कुमार राय, महेंद्र चावला, संतोष चावला, गुरबक्श सिंह, अजीत कालड़ा, गुरबाज सिंह, समीर सिकदार, सुरेश विश्वास, कुंवर सिंह, प्रभजोत सिंह, रूप सिंह, अंति बाठला और आकाश बाठला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


 

श्री रामलीला में रावण-अंगद संवाद से लेकर राम-रावण युद्ध तक का भव्य मंचन -लक्ष्मण मूर्छा, संजीवनी प्रसंग और कुंभकर्ण व मेघनाद वध की लीला ने दर्शकों को किया भावुक और रोमांचित

श्री रामलीला मंचन के कुछ अंश की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
(अंकुर चावला)
गदरपुर।
श्री रामलीला कमेटी अनाज मंडी गदरपुर द्वारा आयोजित 71वें श्री रामलीला मंचन के अंतर्गत सोमवार रात्रि रावण-अंगद संवाद, लक्ष्मण मूर्छा, कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध तथा भगवान श्री राम और रावण के बीच युद्ध की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवादों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला के दौरान अंगद-रावण संवाद में अंगद ने रावण को प्रभु श्री राम की शक्ति से परिचित कराते हुए धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहीं, युद्ध के दौरान मेघनाद के प्रहार से लक्ष्मण जी के मूर्छित होने का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे। इसके पश्चात हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। कुंभकर्ण और मेघनाद वध के रोमांचक दृश्यों के बाद भगवान श्री राम और रावण के बीच युद्ध का सजीव मंचन किया गया।
कलाकारों के अभिनय को मिली सराहना
मंचन में रावण की भूमिका में अमन गाबा, भगवान श्री राम की भूमिका में रोहित पोपली, लक्ष्मण की भूमिका में कशिश खुराना, हनुमान जी की भूमिका में साहिल सुधा, अंगद की भूमिका में शौर्य भुड्डी, मेघनाद की भूमिका में प्रवीण गिल्होत्रा, कुंभकर्ण की भूमिका में जगदीश भुड्डी, सुग्रीव की भूमिका में मुनि भुसरी तथा विभीषण की भूमिका में दीपक छावड़ा ने प्रभावशाली अभिनय कर दर्शकों की सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान श्री रामलीला कमेटी के  अध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, महामंत्री अशोक धीर, कोषाध्यक्ष अनिल सुधा, क्लब डायरेक्टर सिद्धार्थ भुसरी एवं क्लब अध्यक्ष अशोक सुधा सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके अलावा सतीश छाबड़ा, इंद्रजीत डाबर, निर्मल नारंग, धीरज इश्पूजनी, ऋषि भुसरी, अंकुर चावला, अनमोल अरोड़ा, संजय डंग, आशु अनेजा, चिराग मुरादिया सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मंच का संचालन सोमनाथ छाबड़ा, राजेश अग्रवाल एवं आदित्य सुखीजा द्वारा किया गया।
श्री  रामलीला मंचन के कुछ अंश की वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-

विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक रू अजय भट्ट -सांसद अजय भट्ट ने विजयदशमी पर देश एवं प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

नैनीताल (सू.वि.)। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने विजयदशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री भट्ट ने कहा कि विजयदशमी का पावन पर्व हमें सत्य, धर्म, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें अपने जीवन में सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को अपनाना चाहिए। श्री भट्ट ने कहा कि विजयदशमी का पर्व समाज में सकारात्मकता, आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। इस पावन अवसर पर हम सभी को अपने भीतर की बुराइयों का त्याग कर एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कामना की कि विजयदशमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे तथा देश में खुशहाली एवं सामाजिक एकता को और अधिक मजबूती प्रदान करे।
 

मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा (सू.वि.)। सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को  अपने निजी आवास नगला तराई व हेलीपैड लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतोंध्समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शिता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है,ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है,जहाँ प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,दर्जा मंत्री रंजीत सिंह नामधारी,संतोष गौरव, फरजाना बेगम,सुरेश कोली,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,रनदीप पोखरिया, अमित पाण्डे, सतीश भट्ट, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एएसपी अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।