राजरानी कन्या इण्टर कालेज की छात्राओं ने निकाली अक्षय ऊर्जा संरक्षण रैली
सुरेन्द्र चावला उर्फ़ राजू
गदरपुर। भारत में तेजी से बढ़ती जनसंख्या के साथ-साथ ऊर्जा की आवश्यकता भी बढ़ती है। जिसको ध्यान में रखकर देश के अन्दर ऊर्जा संरक्षण को जागरुक करने के लिए राजरानी कन्या इण्टर कालेज की स्वयं सेविकाओं द्वारा रैली निकाली निकाल जनमानस को जागरुक किया गया। इस दौरान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। ऊर्जा संरक्षण विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या सरोज अरोरा ने कहा जिस गति से ऊर्जा की आवश्यकता बढ़ रही है उसे देखते हुए ऊर्जा के समस्त संसाधन नष्ट होने की आशंका बढ़ रही है, आवश्यकता है कि हम ऊर्जा की ओर विशेष ध्यान दें। कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस केवल अरोरा ने ऊर्जा के परमपरागत और गैर परम्परागत विस्तार से चर्चा करते हुए ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जैव ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। रैली विद्यालय से प्रारम्भ होकर अनाज मंडी, पंजाबी कालोनी, पुनयानी गली, मेन रोड से होते हुए विद्यालय में सम्पंन हुई। रैली में छात्राओं द्वारा लोगों को स्लोनों द्वारा जागरुक किया गया। इस मौके पर उमा रतूड़ी, संदीप चैहान, विनोद राजपूत, रवि चैहान, संजीव चैहान, अशोक चन्द, बसंती, शहनाज, ज्योति, मनोज कुमार, प्रिंयका, सिमरन आदि मौजूद थे।