सत्यमेव जयते

ब्रेकिंग न्यूज़ :

खबरें

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया


रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा दृष्टि से लगाए गए सीसी टीवी कैमरों व अग्निशमन यंत्रो को भी देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये कि वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबन्द रखी जाये तथा सीसी टीवी कैमरे के स्टोरेज बैकअप पर भी नजर रखे साथ ही वेयर हाउस की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र अधिकारी आदि मौजूद थे।
 

रिंग रोड के निर्माण कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण - रिंग रोड से सुधरेगी शहर की यातायात व्यवस्था और मजबूत होगीः अजय भट्ट

रुद्रपुर। क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने रुद्रपुर की महत्वाकांक्षी निर्माणाधीन रिंग रोड परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की जमीनी हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान सांसद ने निर्माण कार्य की प्रगति, सामग्री की गुणवत्ता और परियोजना की समयसीमा को लेकर नेशनल हाईवे के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण स्थल पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यह रिंग रोड रुद्रपुर के भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक सौगात सिद्ध होगी। उन्होंने कहा इस परियोजना के पूर्ण होते ही शहर को दशकों पुरानी जाम की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी। भारी वाहनों का आवागमन शहर के बाहर से होने के कारण आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि रिंग रोड न केवल यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि सिडकुल के उद्योगों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान कर आर्थिक विकास को भी नई गति देगी। अजय भट्ट ने निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिथिलता या समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनके साथ मौजूद एसडीएम मनीष मिश्रा ने भी मौके पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं और भूमि संबंधी पहलुओं की जानकारी साझा की। सांसद ने इस परियोजना को भारतीय जनता पार्टी की विकासपरक नीति का जीवंत उदाहरण बताते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उत्तराखंड में विकास का पहिया तीव्र गति से घूम रहा है और जल्द ही यह रिंग रोड आम जनता के लिए समर्पित कर दी जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा ,विपिन जल्होत्रा, प्रीत ग्रोवर सहित भाजपा पार्षदगण, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

प्रवेश-उत्सव हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का प्रतीक है: गणेश उपाध्याय

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
किच्छा।
ग्राम सभा गडरिया बाग के रजपुरा प्राइमरी पाठशाला में डॉ गणेश उपाध्याय पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रवेश-उत्सव पर अभिभावकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम एक महत्वपूर्ण अवसर पर यहाँ एकत्रित हुए हैं, जो हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का प्रतीक है। यह पल न केवल एक शुरुआत है, बल्कि एक नए युग की अभिव्यक्ति है, जो हमारे बच्चों की क्षमताओं और सपनों को आकार देने के लिए हमें प्रेरित करती है। आज आजकल सरकारी स्कूलों में बच्चों को मुक्त शिक्षा, मिड डे मील पुस्तक व कॉपियां, यूनिफॉर्म  एव जूते  सरकारे प्रदान करती हैं तो समाज के हम सब लोगों का दायित्व बनता है सब बच्चों स्कूल जाने के लिए प्रेरित करें। अगर आपका बच्चा अच्छा पढेगा, समाज अच्छा होगा निश्चित तौर पर देश आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य चैधरी नवनीत, सुरेश पंत,भागु, आंगनवाड़ी तारा राय, शांति देवी सहित कई दर्जनो अभिवाहक जन उपस्थित थे।
 

नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर के नेतृत्व में 05 नये कूड़ा निस्तारण वाहनों का लोकार्पण कर उन्हें शहर की सफाई व्यवस्था के लिए समर्पित किया गया

(आकाश कोचर)
गदरपुर।
नगर पालिका परिषद गदरपुर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर के नेतृत्व में 05 नए कूड़ा निस्तारण वाहनों का लोकार्पण कर उन्हें शहर की सफाई व्यवस्था के लिए समर्पित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा एवं नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर ने संयुक्त रूप से पांचों नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और शहर के विभिन्न वार्डों से कूड़ा कलेक्शन के कार्य में तेजी लाएंगे। इस दौरान प्रदेश मंत्री श्री गुंजन ने कहा कि प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन शहर के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है । वाहनों के लोकार्पण के साथ ही आज से शहर में स्वच्छता सप्ताह का भी विधिवत शुभारंभ हो गया है। यह विशेष अभियान 07 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान के पहले दिन शहर के बीचों-बीच स्थित थाने के समीप वृहद सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश गुम्बर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, पालिका के समस्त सभासद गण, अधिशासी अधिकारी, अन्य कर्मचारी एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

गैस एजेंसी के ठेकेदार और कर्मियों पर वसूली और अभद्रता का आरोप -एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन प्रभारी तहसीलदार को सौंपा, जांच की मांग की

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
विकासखंड के तहत विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने गैस एजेंसी के ठेकेदार और उसके कर्मचारियों पर अवैध वसूली और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसडीएम को संबोधित ज्ञापन प्रभारी तहसीलदार को सौंप कर कार्रवाई की मांग की गई है। सोमवार को ग्राम प्रधान संघ की ब्लाक अध्यक्ष मीना चौधरी के नेतृत्व में कई जनप्रतिनिधि तहसील मुख्यालय पहुंचे और प्रभारी तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि गैस सिलिंडर वितरण के दौरान ठेकेदार मौके पर उपस्थित नहीं रहता और अनधिकृत व्यक्तियों के माध्यम से सिलिंडर का वितरण कराया जाता है। आरोप है कि होम डिलीवरी में लगे कर्मचारी निर्धारित दर से अधिक शुल्क वसूल रहे हैं। विरोध करने पर कर्मचारी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान अफसाना बी, तरन्नुम जहां, मयंक कालड़ा, रिजवान हुसैन प्रदीप सिंह, तैय्यब अली, शुभम गंभीर, आयुष कोचर, दिलशाद हुसैन, बृजेश कुमार आदि उपस्थित थे। 
 

रुद्रपुर में ए सी एम ओ डॉ एस. पी. सिंह के नेतृत्व मे पीसीपीएनडीटी टीम की निरीक्षण कार्रवाई  -08 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण, अवैध लिंग चयन के खिलाफ सख्त रुख

रुद्रपुर (सू.वि.)। 06 अप्रैल 2026-मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल के निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के रुद्रपुर ब्लॉक में (गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक) एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित विशेष निरीक्षण टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने क्षेत्र के 08 प्रमुख अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण दल में प्रशासनिक और चिकित्सा विशेषज्ञों की इस संयुक्त टीम का नेतृत्व प्रभारी नायब तहसीलदार राधे श्याम राणा ने किया। टीम में राजस्व विभाग से लेखपाल विक्रम सिंह, चिकित्सा क्षेत्र से वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नम्रता त्रिपाठी, जिला समन्वयक प्रदीप महर च्ब्च्छक्ज् और अधिशासी सहायक गोपाल आर्य सहित अन्य विभागीय कर्मचारी शामिल रहे। इन केंद्रों की हुई जांच -निरीक्षण के दौरान टीम ने निम्नलिखित केंद्रों के अभिलेखों और कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की- रिदम इकोकार्डियो सेंटर,  थिंड पशु चिकित्सालय (विशिष्ट जांच),  सिद्धि विनायक हॉस्पिटल, जीवनदीप हॉस्पिटल, सुरभि हॉस्पिटल, सुरभि आईवीएफ सेंटर, वाहेगुरु अल्ट्रासाउंड केंद्र, रूद्र अल्ट्रासाउंड सेंटर। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य और कार्यवाही- इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य कन्या भूणर््ा हत्या जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से मिटाना और श्च्ब्च्छक्ज् एक्टश् के प्रावधानों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान टीम ने निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया-फॉर्म- एफ का रख-रखाव- मरीजों के अनिवार्य फॉर्म-एफ की प्रविष्टियां पूर्ण हैं या नहीं। अभिलेखों का मिलानरू केंद्र में उपलब्ध लॉग-बुक और डिजिटल रिकॉर्ड का मिलान किया गया। अनिवार्य सूचनाएं केंद्रों पर एक्ट से संबंधित अनिवार्य बोर्ड और चेतावनी संदेशों की उपलब्धता की जांच की गई। प्रशासनिक निर्देश निरीक्षण टीम ने स्पष्ट किया कि किसी भी केंद्र पर अवैध रूप से भ्रूण के लिंग का निर्धारण पाए जाने पर संबंधित संस्थान का पंजीकरण तत्काल निरस्त कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। डॉ. नम्रता त्रिपाठी ने केंद्र संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे तकनीकी खामियों को तुरंत सुधारें और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल ने बताया कि  इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे ताकि जनपद में लिंगानुपात में सुधार लाया जा सके और अवैध गतिविधियों पर पूर्ण विराम लग सके।
 

गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही- 219 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

(पुलिस एण्ड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए  219 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वर्तमान में पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा प्रचलित अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंह नगर के निर्देश में 01-04-2026 से एनडीपीएस से सम्बंधित मादक पदार्थों की रोकथाम व बरामदगी व अन्य अवैध नशे का ब्यापार करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु जनपद मे चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यंवेक्ष्यन में तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में चैकी गूलरभोज पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये 05-04-2026 को शिव मंदिर तिराहे के पास ठंडा नाला को जाने वाले रास्ते पर से चैकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल में अभियुक्त धर्मेंद्र पुत्र दिनेश राजभर  निवासी ग्राम मालपार बेनुपुर थाना मेहनगर जिला आजमगढ़ हाल निवासी महतोष कोतवाली गदरपुर जिला उधमसिंह नगर उम्र 24 वर्ष के कब्जे से 219 ग्राम चरस बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली गदरपुर में प्र0सू0रि0स0- 105/26 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक दीवान बिष्ठ प्रभारी चौकी गूलरभोज, हेड कानि. दयाल गिरी, कानि. रघुवर सिह शामिल थे।