सत्यमेव जयते

खबरें

गैस का वितरण रोस्टर के अनुसार किया जायेगा: पूर्तिनिरीक्षक

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
गैस वितरण किया जा रहा था परन्तु पूर्ति निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया की कुछ कतिपय व्यक्तियों द्वारा बीच में बाधा उत्पन्न किए जाने के कारण गैस अपने गंतव्य स्थान पर न्ही पहुंच पा रही ,इस समस्या के निवारण हेतु कल से गैस का वितरण पुलिस बल की सहायता से रोस्टर के अनुसार ही वितरित किया जाएगा । इसके साथ ही जनमानस को यह सूचित किया जाता है कि बिना कंब,बिना ए-केवाईसी और बिना गैस पासबुक के गैस वितरित नही की जायेगी। इसके अतिरिक्त 1-उक्त रोस्टर गैस सिलेंडर की उपलब्धता के अनुसार ही मान्य होगा। उपलब्धता न होने की स्थिति में अग्रिम स्थिति में वितरण किया जाएगा । 2-जिस रूट पर गाड़ी जायेगी बीच में पढ़ने वाले सभी गाँव सम्मलित किये जाएंगे। 3-पुरानी बुकिंग डेट को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि गैस वितरण के दौरान कोई बाधा उत्पन्न करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 

नगरपालिका बोर्ड की बैठक में 2026-27 का 25,86,22,800.00 का बजट प्रस्तुत किया गया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
पूर्व एजेन्डा अनुसार नगर पालिका गदरपुर कार्यालय में मा० अध्यक्ष की उपस्थिति में बोर्ड बैठक आहुत की गयी जिसमें वर्ष 2026-27 का रू0 25, 86, 22,800.00 का बजट प्रस्तुत किया गया। नगर पालिका इतिहास में पहली बार 25,86,22,800.00 रुपये का बजट पास किया गया है जिसमें सभी सम्मानित सभासदो द्वारा उक्त बजट का ससम्मान तालियां बजाकर स्वागत किया गया । मा० मुख्यमंत्री जी का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए कहा गया कि गदरपुर निकाय को विकास कार्य हेतु विशेष सहयोग दिया जा रहा है जिसमें पूरा बोर्ड दिल से मा0 मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता है। 15 वां वित्त आयोग से प्राप्त ग्रान्ट से सफाई उपकरण एवं जल संचय पर व्यय हेतु प्रस्ताव पास किया गया एवं नगर के विकास के लिए निर्माण कार्य कराये जाने हेतु सर्वसम्मति से सभासदो की सहमति उपरान्त वित्तीय वर्ष में निविदा निकालने का भी प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही मा० अध्यक्ष महोदय द्वारा कहा गया कि पूरे बोर्ड के सहयोग द्वारा नगर में विकास कार्यों को पूरा किया गया है व इस कार्य में समस्त नगरवासियो द्वारा सहयोग करने हेतु कहा गया। साथ ही जल्द ही टेन्डर निकालकर बचे हुए विकास कार्यो को भी करवाया जायेगा । मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं शहरी विकास मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा जी को नगर क्षेत्र में मेन रोडो पर फैन्सी सुन्दर लाइटों की डी. पी. आर. भी भेजी गयी है एवं पार्कों का सौन्दर्यीकरण, तिरंगा झण्डा, सुलभ शौचालय प्रस्तावित है जिसकी जल्द ही शासन से अनुमति मिल जायेगी एवं साथ ही जल्द नगर के विकास एवं सौन्दर्यीकरण व स्वच्छता को सुदृढ़ बनाया जायेगा। नगर में सकैनिया रोड से गुलरभोज रोड, करतारपुर रोड, सिनेमा रोड, शिशु मन्दिर रोड, आवास विकास में फुटपाथ बनाया जायेगा एवं जल भराव की समस्या के समाधान हेतु आर.सी.सी. नालो का निर्माण कराया जायेगा। सभासदों द्वारा नगर में राष्ट्रीय ध्वज लगाये जाने हेतु तैयार की गयी डी. पी. आर. को एक सराहनीय कार्य किये जाने का अभिनन्दन किया गया है। बोर्ड बैठक में पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर, सभासद श्रीमती नरगिस, सचिन गुप्ता, रजत कुमार अश्वनी, परमजीत सिंह पम्मा, रमन छाबड़ा, श्री मुकेश चावला, श्रीमती तबस्सुम, फरदीन बाबा, श्रीमती विनीता, अधिशासी अधिकारी श्री कैलाश सिंह पटवाल, सोहन लाल, विजेन्द्र कुमार, सुश्री प्रभा, मुकेश कुमार, जयपाल शर्मा,  रोहन कुमार गुप्ता, श्री अरूण कुमार, श्री प्रिन्स, श्री अमित, श्री अरविन्द कुमार आदि लोग उपस्थित रहें ।

गदरपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही -एनडीपीएस एक्ट में वांछित/फरार महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है

(पुलिस एंड मीडिया गदरपुर)
गदरपुर।
पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ऑपरेशन प्रहार के तहत एक और सफलता। एनडीपीएस एक्ट में वांछित/फरार महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 24.01.2026 एएनटीएफ कुमाऊं युनिट रुद्रपुर व कोतवाली गदरपुर की संयुक्त टीम द्वारा  चैकिंग के दौरान करतारपुर रोड तिराहा की पुलिया पर एक नाबालिग को मय स्कूटी रजिस्ट्रेशन संख्या- यूके06बीएफ-2291 जअे  रहा था को रोककर नाम पता पूछने पर खुद को शाकिर अली उर्फनकटा निवासी करतारपुर वार्ड नम्बर 1 गदरपुर का पुत्र होना बताया जिसको चैक करने पर स्कूटी की डिग्गी में एक सफेद पारदर्शी पन्नी में करीब 112ग्राम स्मैक बरामद हुई यह पूछने पर उसकी मम्मी शाईन व पिता शाकिर अली उर्फ नक्टा द्वारा उसे देना बताया। कहा  मैं उसी को यह स्मैक देने आ रहा था। बरामदगी के आधार पर कोतवाली हाजा पर एफआईआर नम्बर-26/2026 अन्तर्गत धारा-8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट व सहपठित धारा-95 बीएनएस बनाम शाकिर उर्फ नक्टा व उसकी पत्नी शाईन कायम दर्ज किया गया। उपरोक्त अभियोग की विवेचना उप निरीक्षक श्री दीवान सिंह बिष्ट द्वारा सम्पादित की जा रही है।’ वर्तमान में ऑपरेशन प्रहार के तहहत वांछित/फरार अभियुक्त  गण की गिफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत श्री अजय गणपति श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद उधम सिह नगर द्वारा अभियुक्त गणों की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने हेतु कड़े आदेश निर्गत किये गये थे। उपरोक्त आदेश निर्देशों के क्रम में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक अपराध ध्पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व मे थाना गदरपुर पुलिस टीम दिनांक 15-04-2026 को मुखविर की सूचना पर वांछित/फरार महिला अपराधी साईन पत्नी शाकिर उर्फ नक्टा निवासी करतारपुर रोड गदरपुर थाना गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर को गली नं0 01 भूतबंगला हनुमान मंदिर के पास रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त महिला अभियुक्ता साईन  एक शातिर किस्म की अपराधी है, जो अपने पति शाकिर उर्फ नक्टा के साथ मिलकर स्मैक तस्करी का कारोबार करती है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है जिसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी अभियोग दर्ज है। उक्त अभियुक्ता के सहयोगी उसके पति शाकिर उर्फ नक्टा को दिनांक 27-03-2026 को एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी संजय पाठक, उ0नि0 दीवान सिंह बिष्ट (प्रभारी चौकी गूलरभोज), कानि. लक्ष्माण कुमार, कानि. रघुवर सिंह, कानि. विजय लक्ष्मी, कानि. गायत्री कार्की शामिल रहे।

रेड रोज कॉन्वेन्ट स्कूल गदरपुर के हाईस्कूल छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा -नवजीत कौर 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टाॅप किया 

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर
। रेड रोज काॅंन्वेन्ट स्कूल का सीबीएसई द्वारा जारी हाईस्कूल की परीक्षा में रेड रोज कॉन्वेन्ट स्कूल के छात्र-छात्राओ का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। नवजीत कौर 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान तथा अनवेशा गगनेजा 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय व पलकदीप कौर अंशिका रावत ने संयुक्त रूप से 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी रेड रोज स्कूल की छात्रा नवजीत कौर 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गदरपुर टॉप किया। विगत वर्षो की तुलना में इस वर्ष हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट रिजल्ट देते हुए 20 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल माता पिता तथा शिक्षक शिक्षिकाओ का मान बढ़ाया। स्कूल के छात्र-छात्रओं द्वारा शानदार प्रदर्शन करने पर विद्यालय प्रबंधक समिति एवं शिक्षकों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। 
 

मोनाड पब्लिक स्कूल का सीबीएसई हाईस्कूल का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा -अक्षत श्रीवास्तव ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टाॅप किया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
मोनाड पब्लिक स्कूल, गदरपुर के लिए यह गर्व का विषय है कि शैक्षणिक सत्र 2025-2026 में कक्षा 10 के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि में अक्षत श्रीवास्तव 95ः प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम,, रूहानी अरोड़ा 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, हरकीरत कौर 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, फाजिला फारूकी 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा, मोहम्मद अर्श 91 प्रतिशत, युवराज गुप्ता, 91 प्रतिशत तनवी तोमर 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा, अंशिका बंसल 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाॅचवा एवं अनमोल सिंह 90 प्रतिशत अंक प्राप्त छटा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।  स्कूल प्रबंधन एवं प्रिंसिपल ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाइयाँ दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
 

एस0एस0 पब्लिक स्कूल का कक्षा 10वीं का परीक्षाफल अब्वल रहा,  -छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर अपना परचम लहराया

विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर।
एस.एस. पब्लिक स्कूल का सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूला का वार्षिक परीक्षाफल घोषित हुआ जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त करके अपना परचम लहराया। जिसमें नवनीत सिंह विधूड़ी  ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय टाॅप किया। वहीं  आरना खेडा  ने 94.2 प्रतिशत प्राप्त कर दूसरा स्थान, अवनीत कौर  93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान, मानसी चैधरी 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चैथा स्थान एवं डिक्कू विदूरी ने 91.9प्रतिशत अंक प्राप्त करके पांचवा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के चेयरमैन श्री डी0पी0सिंह ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं एवं विद्यालय के शत प्रतिशत परीक्षाफल के लिए सभी शिक्षकों को भी बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परविंदर सिंह ने सभी बच्चों को विद्यालय का एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करने पर उनको बधाई दी तथा भविष्य में और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

सूबे मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने सभी जिलाधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली

रूद्रपुर (सू.वि.)। सूबे मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने सभी जिलाधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेते हुए कह कि राज्य में ग्रीष्म ऋतु के दौरान उच्च तापमान एवं शुष्क परिस्थितियों के कारण विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जो जन-जीवन एवं आधारभूत सेवाओं को प्रभावित करती हैं। इस अवधि में पेयजल स्रोतों में कमी आने से जल संकट की स्थिति बन जाती है, जबकि विद्युत की मांग में वृद्धि से आपूर्ति तंत्र पर दबाव बढ़ता है। सूखेपन के कारण वनाग्नि की घटनाओं में भी वृद्धि होती है, जिससे वन संपदा एवं पर्यावरण को क्षति पहुंचती है। इसके अतिरिक्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी की घटनाएं, पेयजल आपूर्ति में व्यवधान तथा अन्य मौसमी चुनौतियां भी सामने आती हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि इसके अतिरिक्त मैदानी जनपदों में हीट वेव की स्थिति विशेष रूप से जन-स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती उत्पन्न करती है। अत्यधिक तापमान के कारण लू लगने, डिहाइड्रेशन एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, जिससे बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं बाहरी कार्य करने वाले श्रमिकों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है तथा समय पर राहत एवं बचाव उपायों की आवश्यकता बढ़ जाती है। अतः हीट वेव के प्रभावी प्रबंधन हेतु पूर्व चेतावनी, जनजागरूकता एवं त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु तैयारी के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में दवाइयां, एंबुलेंस, मेडिकल टीम तैयार करने, गर्भवती महिलाओं का डाटा एकत्रित करने  तथा सर्पदंस एंटी वेनम किट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय में पर्याप्त रूप से रखे जाने, ग्रीष्म ऋतु की स्थिति में शिक्षण एवं पठन-पठान की समय अवधि में परिवर्तन किए जाने, ग्रीष्म ऋतु से संबंधित जानकारी का प्रचार प्रसार किया जाने हेतु शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गये है। उन्होने बताया कि जल संस्थान और पेयजल विभाग को पेयजल लाइनों की मरम्मत कर शुद्ध पेयजल आपूर्ति किये जाने, खराब हैंडपंप आदि की समय पर मरम्मत करने के साथ ही पेयजल समस्या क्षेत्रों में सुचारू पेयजल हेतु वैकल्पिक व्यवस्था रखने के निर्देश दिये गये है। उन्होने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान सुचारू विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत उकरणों की व्यवस्थाएं रखने, निगर निकायों, बस अण्डो, चिकित्सालयों, निर्माण कार्य स्थलों में पर्याप्त प्याऊ, पेयजल,सेड आदि व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये है। उन्होने कहा कि वनाग्नि पर प्रभावी रोक-थाम हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रभागीय वनाधिकारियों को निर्देश दिये गये है। उन्होने बताया कि ग्रीष्मकाल हेतु आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि मौजूद थे।