विनोद वार्ता संवाद-सूत्र
गदरपुर। नैनीताल-उधम सिंह नगर लोक सभा चुनाव में गदरपुर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्वक रहा। प्रत्याशियों का भाग्य मशीनों में बंद हो गया। इस दौरान राजकीय कन्या इण्टर कालेज के बूथ नंबर 57 एवं 62 में मशीन खराब होने के बजह से करीब आधा घंटा मतदान रुका रहा जिससे मतदाताओं की लम्बी लाईन लग गयी। मतदान के दौरान नगर का बाजार पूर्ण रुप से बंद रहा केवल आवश्यक सेवायें सुचारु रही। हर मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे। शुक्रवार को नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से प्रारम्भ हुआ। नगर में चार मतदान केन्द्रों में 15 बूथ बनाये गये। जिसमें ब्लाक कार्यालय मतदान केन्द्र में एक बूथ 113 बनाया जिसमें 635 मतदाताआों में से 478 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्राथमिक विद्यालय गदरपुर मतदान केन्द्र पर पांच बूथ बनाये गये बूथ नंबर 65 में 458 में 444, बूथ 66 में 454 में 486, बूथ 67 में 1403 में 815, बूथ 68 में 683 में 450 व बूथ 69 में 673 में 428 सहित 8271 में 2623 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं राजकीय कन्या इंटर कालेज मतदान केन्द्र में 6 बूथ बनाये गये। बूथ नं 57 में 998 में 742, बूथ 58 में 690 में 425, बूथ 59 में 1180 मे 891, बूथ नंबर 60 में 1282 में 852, बूथ नंबर 61 में 972 में 638, बूथ नंबर 62 में 1185 में 816 सहित कुल 6303 में से 3726 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस मतदान केन्द्र के बूथ नंबर 57 एवं बूथ नंबर 62 में मशीन खराब होने से करीब आधा घंटे तक मतदान बाधित रहा। मतदान के बाधित होने की सूचना से अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। जिससे मतदान करने वालों की लम्बी लाईनें लग गयी। सूचना पर मौके पर अधिकारी पहुंचे और मशीन को बदला गया और मतदान शुरु हुआ। राजकीय इण्टर कालेज मतदान केन्द्र पर चार बूथ बनाये गये जिसमें बूथ नंबर 53 मे 1115में 775, बूथ नंबर 54 में 890 में 554, बूथ नंबर 55 में 1148 में 850, बूथ्र नंबर56 में 1062 में 748 सहित कुल मतदाताओं 4215 में से 2977 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।नगर में स्थित मतदान केन्द्रों में कुल मतदाता 15428 मतदाताओं में करीब 9801 मतदाओं ने मताताधिकार का प्रयोग किया। जिससे करीब 64 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे। सुबह से ही लोगों मे मतदान करने का उत्साह नजर आया। वहीं 92 वर्षीय वृद्वा ने भी अपना मतदान किया। सुबह से ही कुछ मतदान बूथों पर लम्बी लाईने लगी रही। वहीं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोपा बंसता मतदान केन्द्र में कुल 830 मतदाओं ने मतदान का प्रयोग नहीं किया। उनका आरोप था कि उनके ग्राम में सड़क का निर्माण तक नहीं करवाया गया इसलिए उनके द्वारा मताधिकार का बहिष्कार किया गया। वहीं ग्राम अर्जुनपुर में भी सड़क निर्माण कार्य न होने के कारण ग्रामीणों ने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। एसडीएम गौरव पांडे ने बताया कि विधानसभा क्षे़त्र में कुल 149064 मतदाताओं में से सायं पांच बजे तक मतदान समाप्त होने तक करीब 68 से 69 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि पूर्ण जानकारी पोलिंग पार्टियों के आने के बाद स्पष्ट हो पायेगी।
सीधे समाचार एवं विज्ञापन भेजने के लिए सम्पकें करें-
मान्यता प्राप्त सम्पादक- विनोद कुमार
मो. 971911322- 9410588220